Thursday , September 10 2026
Breaking News

तेज रफ़्तार ट्रक ने 2 प्रवासियों को कुचला, 1 की हुई मौत

कपूरथला ,(PNL) : कपूरथला रोड पर आज सुबह एक दुखद सड़क हादसे की खबर मिली है। इस दौरान एक बेकाबू ट्रक ने दो प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। इस दौरान एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला रोड पर जाम लगा दिया और धरना शुरू कर दिया।

इस बीच, कुछ गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और उसे आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन सौभाग्य से पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया और ट्रक को आग लगने से बचा लिया। मृतक और घायलों के परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि धनसागर पानी लाने जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने धनसागर और उसके दोस्त अस्तित्व को कुचल दिया, जिससे धनसागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्तित्व गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे उपचार के लिए कपूरथला के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, धनसागर शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं तथा परिवार न्याय और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक व शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के बयान के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!