Tuesday , September 29 2026
Breaking News

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भयानक हादसे में पंजाब-हरियाणा के 4 युवकों की मौत, कार के परखच्चे उड़े, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के पंचकूला में रविवार सुबह चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर तेज स्पीड कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें हिसार और पंचकूला का 1-1 जबकि 2 मोहाली के रहने वाले हैं। मृतकों में 2 नाबालिग थे। वहीं इसके पीछे दूसरी गाड़ी में आ रहे उनके 3 दोस्तों की जान बाल-बाल बच गई।

पुलिस की जांच के मुताबिक कार का टायर फटा था, जिस वजह से वह बेकाबू हो गई। सुबह 5 बजे हाईवे पर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। इनमें से 3 लोगों की लाशें सड़क पर पड़ी थीं जबकि चौथा व्यक्ति क्षतिग्रस्त कार के भीतर ही फंसा हुआ था। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

पंचकूला पुलिस ने बताया कि 2 गाड़ियों में 7 दोस्त रविवार सुबह परवाणू से पंचकूला की तरफ आ रहे थे। आगे वरना कार (HR-26EK-0056 ) चल रही थी, जिसमें 4 दोस्त सवार थे। इनके पीछे वाली दूसरी गाड़ी में 3 दोस्त सवार थे। जब वे चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर आए तो सोलन-शिमला बाईपास पर आगे चल रही वरना कार का बायां टायर अचानक फट गया।

कार बेकाबू होकर पहले एंगल से टकराई, फिर ट्रक में घुसी इससे कार बेकाबू हो गई। कार के ब्रेक फेल हो गए। वह पहले हाईवे के किनारे लगे एंगल से टकराई। फिर सड़क के किनारे खड़े पंजाब नंबर के ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर लगते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़े।

जब लोग वहां पहुंचे तो ट्रक से टक्कर के बाद लगे झटके से कार में सवार 2 दोस्त बाहर गिरे हुए हुए थे। तीसरा कार की छत टूटने के बाद उससे उछलकर 10 फुट दूर जाकर गिरा। चौथा कार के भीतर ही फंस गया। लोगों ने उनकी सांसें चैक की तो सभी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को निकाला, मृतकों में 2 नाबालिग निकले इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला। चारों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में पंचकूला के MDC सेक्टर 5 का वैभव यादव (16) पुत्र विपन यादव, हिसार का चिराग मलिक पुत्र सुधीर मलिक, मोहाली के पीरमुच्छला स्थित विक्टोरिया हाइट का आदिप अर्श अंसारी पुत्र एएस अंसारी और ढकोली का अदियन बंसल (17) पुत्र राजीव बंसल शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!