Tuesday , September 8 2026
Breaking News

7.6 फीट लंबे पूर्व कांस्टेबल का विषय बना चर्चा में, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क, (PNL): दुनिया भर में नाम कमाने वाला पंजाब पुलिस का पूर्व कांस्टेबल जगदीप सिंह चर्चा का विषय बन गया है जो आज सलाखों के पीछे है। इंडिया गोट टेलेंट व अमेरिका गोट टेलेंट में भी जगदीप को मौका मिला जिससे वह एक फेमस चेहरा बन गया। अपने लंबे कद के कारण वह पहले ही युवाओं का रोल मॉडल बन चुका था।

वहीं बता दें कि पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा जगदीप से पूछताछ की गई जिस दौरान उसने सनसनीखेज खुलासा किया कि उसकी पत्नी नशे की आदी हो गई थी जिसके चलते उसे नशा दिलवाने के लिए इस रास्ते पर चल पड़ा। 21 साल पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। जब उसे नशे से फायदा होने लगा तो उसने पुलिस की नौकरी छोड़ दी। बता दें कि जगदीप ने नशा तस्करी का काम पुलिस में जॉब करते ही शुरू कर दिया था। उसका पिता व भाई भी नशा तस्करी में संलिप्त थे। पिता जेल में है और भाई फरार है। उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए वह भी इसी दलदल में फंसता चला गया।

इस दौरान वह पाकिस्तान के दो बड़ा नशा तस्करों के संपर्क में आया जिनसे वह नशे की खेप मंगवाता और पंजाब के जिलों में सप्लाई कर देता। जब वह सरहद से ड्रग्स लेकर आता तो रास्ते में उसकी गाड़ी न ही चैक भी नहीं की जाती थी, न ही रोकी जाती थी क्योंकि वह एक फेमस चेहरे तौर पर जाना जाता था। 7.6 फीट के लंबे कद के चलते वह गतका सिखाने वाले खालसा ग्रुप से जुड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने जगदीप को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही एक बड़े नेटवर्क से पर्दा उठा सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!