Tuesday , August 11 2026
Breaking News

अमृतसर में कुलदीप धालीवाल ने ‌BJP पर लगाए आरोप, बोले-गुरु साहिबानों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया, आतिशी मामले में फर्जी VIDEO

अमृतसर, (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने घटिया राजनीति करते हुए गुरु साहिबानों को भी राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है।

कुलदीप धालीवाल ने आरोप लगाया कि आतिशी के खिलाफ एक झूठी और एडिट की गई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। जिसके जरिए जानबूझकर सिख समुदाय की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट से डाउनलोड की गई थी, जिसकी शिकायत जालंधर में पुलिस को दी गई। पुलिस ने वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, जहां यह स्पष्ट हो गया कि आतिशी ने कहीं भी गुरु साहिबानों के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार हमेशा दसों गुरुओं के आगे नतमस्तक रही है और आगे भी रहेगी।

उन्होंने अकाली दल, कांग्रेस और अन्य नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिना तथ्यों की जांच किए गलत वीडियो को साझा करना बेहद गंभीर गलती है। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने इस वीडियो को वायरल किया है, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि कानून सभी के लिए समान है।

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि भाजपा पंजाब विरोधी, किसान विरोधी और सिख विरोधी पार्टी है और उसे सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सिख समाज से अपील की कि भाजपा की नफरत की राजनीति से सावधान रहें और देश में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!