जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
Punjab News Live -PNL
September 5, 2026
Uncategorized, जालंधर, पंजाब, होम
जालंधर (PNL): जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव पवन धूपर की माता सुरजीत कौर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
स्वर्गीय सुरजीत कौर का अंतिम संस्कार आज किशनपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे होगा। इस दुखद अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने पवन धूपर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन एवं PNL NEWS परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।