Monday , August 10 2026
Breaking News

Nancy Grewal केस में आखिरकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू का पहला वीडियो सामने आया। एक्स पर वीडियो शेयर कर पन्नू ने कहा कि खालिस्तानी किसी का कत्ल नहीं करते। खालिस्तान एक पॉलिटिकल विचार है। नैन्सी की मौत के बाद खालिस्तानियों को निशाना बनाया जा रहा है।

पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नैन्सी हत्याकांड में खालिस्तानियों का कोई हाथ नहीं है। इस कत्ल की जांच चल रही है और इसके तार भारत से जुड़े मिलेंगे। बहुत से ऐसे लोग थे जो नैन्सी को मरवाना चाहते थे। पन्नू ने कहा कि नैन्सी ग्रेवाल से पहले खालिस्तानी निज्जर का भी कत्ल हुआ है। उसके तार भी भारत से जुड़े होने का दावा किया गया है।

पन्नू ने कहा कि यहां पर कई तरह की एजेंसियां काम कर रही हैं जो लोगों को मरवाकर सेंटिमेंट से खेलती हैं। नैन्सी की हत्या से खालिस्तान के खिलाफ नैरेटिव बनाया जा रहा है। बता दें कि 3 मार्च की करीब रात साढ़े 9 बजे चाकू मारकर नैन्सी की हत्या कर दी गई थी। उस पर चाकू से 18 वार करने के साथ उसकी जीभ भी काटी गई थी।

हत्या के 5 दिन बाद भी कनाडा के लासाल की पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। लासाल के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नैन्सी की बहन अलीशा ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें नैन्सी के घर को कुछ लोगों ने जला दिया था। अलीशा का दावा है कि नैन्सी को मारने से पहले 40 बार थ्रेट कॉल आई थी। नैन्सी की मां भी जालंधर से कनाडा पहुंच चुकी है। लेकिन अभी नैन्सी के संस्कार को लेकर कोई वीडियो सामने नहीं आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!