Friday , September 11 2026
Breaking News

शिव सेना ने दी कल फगवाड़ा बंद की कॉल, शाम को हुआ था शिव सेना नेता और उसके बेटे पर हमला, पढ़ें

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा से बड़ी खबर है। गौशाला रोड पर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे शिवसेना पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवाल और उनके बेटे जिम्मी करवाल पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। शिवसेना ने हमले के विरोध में बुधवार को पूर्ण फगवाड़ा बंद का ऐलान किया है।

घटना गोशाला रोड के पास हुई, जहां लगभग 6 हमलावर बाइक पर सवार होकर पहुंचे। तलवारों से लैस इन हमलावरों ने पिता-पुत्र को घेरकर उन पर हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बताया गया कि उन्होंने राहगीरों को डराने के लिए हवा में गोलियां भी चलाईं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हमले में जिम्मी करवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका गहन उपचार चल रहा है। इंद्रजीत करवाल को भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!