Wednesday , July 29 2026
Breaking News

क्या यही है जिंदगी? पंजाब में क्रिकेट खेलते समय पिच पर ही युवक की हार्टअटैक से मौत, 49 रन पर खेल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब से आ रही है। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। डीएवी स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलते समय 49 रन बनाकर खेल रहे नौजवान हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से पिच पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरजीत के अंतिम पल कैद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह सुबह क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे। सफेद और काली टी-शर्ट पहने हरजीत ने एक शानदार छक्का लगाया, जिसके बाद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। लेकिन इसके तुरंत बाद वह अचानक पिच पर बैठ गए। साथी खिलाड़ी और दर्शकों ने सोचा कि शायद वह थकान के कारण बैठे हैं। देखते ही देखते हरजीत सीने में दर्द के कारण पिच पर लेट गए और अचेत हो गए। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। डाक्टरों के मुताबिक हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

डिफेंडर खराब होने के दावे पर घिरे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर …

जालंधर DC दफ्तर के जूनियर असिस्टेंट विवेक सोनी का निधन, सैर के दौरान आया हार्ट अटैक

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के …

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच …

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!