Tuesday , October 20 2026
Breaking News

तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत : 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों का स्पष्ट संकेत : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने निर्णायक और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य में नई ऊर्जा भर दी है। इस जीत को पंजाब की जनता द्वारा “ईमानदार, पारदर्शी और विकास आधारित शासन” के प्रति दिए गए मजबूत समर्थन का प्रमाण माना जा रहा है। पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है, जहां इस जीत के राजनीतिक और सामाजिक संकेतों को लेकर गहन चर्चा जारी है।

आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने इस जीत को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए जनता का स्पष्ट संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह नतीजा दर्शाता है कि पंजाब ने मन बना लिया है — जनता 2027 में फिर से आप सरकार को सत्ता में देखना चाहती है।

नितिन कोहली ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी की ईमानदार कार्यशैली और जनता केंद्रित नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “यह जीत सिर्फ जीत नहीं है — यह जनता का संदेश है। पंजाब की जनता साफ कह रही है कि वह 2027 में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को ही चुनने के लिए तैयार है। जनता को भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है। यह नतीजा बताता है कि लोग फिर से आप सरकार को दोहराने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने इस जीत का श्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, और जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही टीमों को दिया। कोहली ने कहा कि यह जीत केवल उपचुनाव की नहीं, बल्कि जनता के बड़े जनादेश का संकेत है — लोग स्थायी, पारदर्शी और परिणाम-आधारित शासन चाहते हैं।

तरनतारन उपचुनाव के नतीजों के बाद नितिन कोहली ने जालंधर स्थित अपने कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर जालंधर के मेयर वनीत धीर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यालय में ढोल–नगाड़ों की थाप, पटाखों और मिठाइयों के साथ जोशपूर्ण माहौल बना रहा।

पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत बूथ स्तर की मेहनत, गांव–स्तर की संगठित टीमों और स्वयंसेवकों की समर्पण भावना का नतीजा है।
कोहली ने कहा कि तरनतारन की यह ऐतिहासिक जीत जनता द्वारा आप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधारों, मोहल्ला क्लीनिक मॉडल, और पारदर्शी कार्यशैली में जताए गए विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो वादे किए थे, उन्हें जमीन पर उतारा। पंजाब की जनता ने काम देखा है, केवल वादे नहीं।

यही कारण है कि लोगों ने इसका जवाब वोट के रूप में दिया है। नितिन कोहली ने कहा कि यह उपचुनाव पंजाब की उन पारंपरिक पार्टियों के लिए भी बड़ा सबक है, जिन्होंने वर्षों तक शासन किया लेकिन जनता को वास्तविक विकास नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हर मॉडल को आजमाया, लेकिन अब जनता केवल एक मॉडल पर भरोसा करती है — आम आदमी पार्टी का मॉडल, जो जमीन पर काम करता है और लोगों की जिंदगी बदलता है।

कोहली ने सभी कार्यकर्ताओं, बूथ टीमों, युवा विंग और महिला विंग की मेहनत की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। वे हर गांव, हर वार्ड में जनता के साथ खड़े रहते हैं। आज की यह जीत उन्हीं की मेहनत का परिणाम है।

उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं में 2027 की तैयारियों को लेकर काफी उत्साह देखा गया। नेताओं का कहना है कि इस जीत ने न केवल मालवा और दोआबा क्षेत्रों में आप की पकड़ को मजबूत किया है, बल्कि माझा क्षेत्र में भी पार्टी का प्रभाव तेजी से बढ़ा है, जो राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

नितिन कोहली ने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी को बड़ा भरोसा दिया है और इस भरोसे को निभाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारे लिए जिम्मेदारी है। हमें और मेहनत से, और ईमानदारी से लोगों की सेवा करनी है। 2027 दूर नहीं — और जनता ने अपना रुख साफ कर दिया है।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत यह साबित करती है कि पंजाब की जनता ने विकास, पारदर्शिता और ईमानदार राजनीति को चुना है। उन्होंने कहा कि नतीजे साफ दिखाते हैं कि लोगों का भरोसा आम आदमी पार्टी की नीतियों, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और अरविंद केजरीवाल की दृष्टि पर लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, काकू आहलूवालिया, विकास ग्रोवर, जसविंदर बिल्ला, अजय चोपड़ा, मनीष शर्मा, अरुण सैनी, तरनजीत सनी, जतिन गुलाटी, गंगा देवी, निखिल अरोड़ा, अजय कुमार, अजय शर्मा, राकेश मोंटू, जिमी शुभ, हनी संधू, धीरज सेठ, गोल्डी मरवाहा, सुभाष शर्मा, परवीन पब्बी, राजेश बब्बर, तजिंदर सिंह, एमबी बाली, परमजीत सिंह, कार्तिक सहोता, अमरदीप कीनू, राजीव गिल, मनजीत सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!