जालंधर में हुआ बड़ा हादसा, कार के उपर पलट गया ट्रक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
November 18, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर-अमृतसर हाईवे पर रणवीर क्लासिक के बाहर बड़ा हादसा हो गया है। धान से लदा ओवरलोडेड ट्रक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब की है।

बताया जा रहा है कि कार चालक अपनी पत्नी बच्चों और अन्य रिश्तेदारों समेत डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल मां का पता लेने जा रहे थे। इसी बीच धान से लदा ओवरलोडेड ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार लोग दबने से दम तोड़ गए। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल है जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।