Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाबी गायक Garry Sandhu पर ऑस्ट्रेलिया में हमला, शो के दौरान हमलावर स्टेज पर चढ़ा, गला पकड़ा, अभद्र इशारा करने पर भड़का था

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाबी सिंगर गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। संधू के शो में आए एक फैन ने उन्हें मारने की कोशिश की। आरोपी ने स्टेज पर चढ़कर संधू का गला पकड़ लिया था। हालांकि, मौके पर मौजूद संधू के सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस ने किसी तरह उक्त युवक को पकड़ स्टेज से नीचे उतारा। बाद में उसकी धुनाई की और पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। बता दें कि गैरी संधू इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं।

बीते रविवार को ऑस्ट्रेलिया में गैरी संधू लाइव शो कर रहे थे। यहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे। गैरी संधू ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में शो कर रहे थे, जहां उनकी आवाज से लोगों में उत्साह था। इसी दौरान एक गाने की प्रस्तुति देते हुए गैरी ने भीड़ की ओर हाथ की बीच की उंगली उठाकर इशारा किया। (यह इशारा सामाजिक रूप से अभद्र माना जाता है)

इसके बाद भीड़ से एक युवक निकलकर स्टेज पर चढ़ गया और गैरी की ओर लपका। उसने आकर गैरी की गर्दन पकड़ ली। इसके तुरंत बाद ही गैरी की टीम के लोग और सुरक्षा में तैनात न्यू साउथ वेल्स के पुलिसकर्मी गैरी के पास पहुंच गए।

उन्होंने गैरी को हमलावर के चंगुल से काफी मशक्कत कर छुड़ाया। इस दौरान हमलावर और गैरी संधू के बीच काफी बहस और गाली-गलौज भी हुई। हमलावर काफी आक्रामक हो रहा था, इसलिए पुलिस ने उसे उठाकर धरती पर गिरा लिया और उसकी धुनाई की गई।

हालांकि, इस हमले को लेकर अब तक गैरी ने या उनकी टीम ने कोई बयान साझा नहीं किया है। जबकि, सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो जारी कर कई लोग गैरी को ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!