अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़, CCTV में कैद हुए संदिग्ध
Punjab News Live -PNL
August 20, 2026
अमृतसर, ताजा खबर, पंजाब, होम
अमृतसर, (PNL) : गुरु नगरी अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बुधवार देर रात SGPC की बसों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। यहां खड़ी कुछ बसों के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हालत में मिले। इन बसों का इस्तेमाल संगत को अलग-अलग गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए किया जाता है।
घटना के बाद सामने आई CCTV फुटेज में कुछ लोग बसों में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बसों पर गोली चलाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा सके। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।