Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Punjab के PSPCL ने बनाया नया रिकॉर्ड; बिजली आपूर्ति में दर्ज की 13% की वृद्धि

चंडीगढ़,(PNL) : पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा हैं। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं और अभियान चलाई जा रही है। इसी के साथ राज्य लगातार नई-नई कामयाबी भी हासिल कर रहा है। पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) ने 19 जनवरी, 2025 तक 66914 एमयू की रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति हासिल की है। PSPCL की ये बिजली आपूर्ति पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस बात की घोषणा की है।

PSPCL का प्रयासों का परिणाम

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बिजली आपूर्ति में यह वृद्धि PSPCL के उन प्रयासों को रेखांकित करता है, जो उन्होंने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, पंजाब के लोगों और उद्योगों की बढ़ती बिजली मांगों को पूरा करने के लिए किया है। बिजली मंत्री ने आगे कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पूरी की गई अधिकतम मांग 16058 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है।

निर्बाध बिजली आपूर्ति

उन्होंने कहा कि PSPCL ने बिना किसी बिजली कटौती के पंजाब में सभी कैटेगिरी के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। यह उपलब्धि PSPCL की तरफ से किए गए पर्याप्त प्रबंधों का परिणाम है। जो बिजली आपूर्ति करने के लिए निगम की प्रतिबद्धता को दिखाता है। कोयले पर बात करते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि PSPCL द्वारा रेगुलर और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसकी वजह से तीनों सरकारी थर्मल प्लांट में स्टॉक का अच्छा निर्माण हुआ है।

क्या बोले बिजली मंत्री?

बिजली मंत्री ने आगे कहा कि गुरु गोबिंद सिंह थर्मल प्लांट (GGSTP) रोपड़ के लिए मौजूदा स्टॉक का स्तर 42 दिन, गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट (GHTP) लहरा मोहब्बत के लिए 28 दिन और गुरु अमरदास थर्मल प्लांट (GATP) गोइंदवाल साहिब के लिए 40 दिन है। उन्होंने कहा कि PSPCL आने वाले दिनों में धान सीजन के दौरान आवश्यकता के अनुसार कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!