Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में दुखद हादसा, 2.5 साल की बच्ची को स्कूल की कार ने कुचला, मौके पर मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के बरनाला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ढाई साल की बच्ची जोया के रूप में हुई है। यह घटना एक चर्च के पास घटी है। स्कूल स्टाफ ने न तो मृतक के परिजनों से संपर्क किया और न ही माफी मांगी है। मृत बच्ची की मां अनुपमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची के माता-पिता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

थाना सिटी वन के जांच अधिकारी अवतार सिंह के अनुसार, यह हादसा सोमवार शाम को हुआ। बरनाला के सेक्रेड हार्ट स्कूल का मैनेजमेंट स्टाफ चर्च में प्रार्थना के लिए आया था। सूरज कुमार भी अपने परिवार के साथ चर्च पहुंचे थे। यहां प्रार्थना के बाद गाड़ियों में सवार होकर सभी चल दिए, तभी चर्च के पार्किंग एरिया में अपनी मां के पीछे दौड़कर आ रही बच्ची जोया को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। एक्सीडेंट के बाद बच्ची को अस्पताल भी ले जाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी हुए हादसे

बता दें, इससे पहले रविवार देर रात पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भी एक हादसा हुआ था। यहां एक ट्रोली चालक की मौत हो गई थी। ट्राला चालक जम्मू से अमृतसर की तरफ जा रहा था लेकिन गुरदासपुर बस टर्मिनल के पास हाईवे पर बने पुल से गुजरते समय अचानक ट्राले का टायर फटने से हादसा हुआ था। इससे पहले फतेहाबाद के दो युवकों की देर रात पंजाब के पटियाला में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। दरअसल, धुंध के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर युवकों को अस्पताल भर्ती कराया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!