Tuesday , August 18 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना कोर्ट कंप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में सन्नाटा, वकीलों को चेंबर आने से किया मना

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना कोर्ट कंप्लेक्स को बुधवार सुबह बम से उड़ने की ईमेल मिलने के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया। मेल मिलने के बाद बार एसोसिएशन के प्रधान ने सभी वकीलों को मैसेज भेज कर चैंबर ना पहुंचने का आग्रह किया। यही नहीं मिल मिलने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने भी जिला कचहरी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और वहां हर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेनी शुरू की है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है जबकि सर्च अभियान चल रहने की बात कही जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के सभी जिलों की कचहरी को बम से उड़ने की धमकी थी। उसके चलते पुलिस ने लुधियाना की कचहरी में मॉक ड्रिल भी की थी। अब यह धमकी लुधियाना कचहरी को उड़ाने की है जिसके चलते पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जिस ईमेल आईडी से मेल आई है उसको भी खंगाला जा रहा है और आईटी विभाग के अधिकारी लगातार उक्त ईमेल आईडी को ट्रेस करने में जुटे हैं।

23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कचहरी में एक बम ब्लास्ट भी हुआ था। उक्त बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि कई घायल हुए थे। ऐसे में इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा। अधिकारियों का कहना है क़ी जाँच पड़ताल के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!