Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब की धरती व्यापार के लिए सबसे उत्तम : उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद

चंडीगढ़, (PNL) : ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टी पी सी आई) द्वारा नोएडा में आयोजित भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड शो “इंडसफूड” के दौरान पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, उद्योग और व्यापार तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने देश-विदेश की फूड इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के सीईओज और प्रतिनिधियों को पंजाब आने और यहां की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का अनुभव लेने के लिए राज्य में आने का खुला निमंत्रण दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती उद्योग और व्यापार के लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि गुरुओं और संत-महात्माओं की बसाई इस धरती का वातावरण शांति, भाईचारा और समृद्धि से भरपूर है, जो व्यापार और उद्योगों की उन्नति के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सौंद ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पूरी टीम राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर और समर्पित प्रयास कर रही है।

जिक्र योग्य है कि इंडसफूड में फूड उद्योग से संबंधित 105 देशों की लगभग 3500 प्रदर्शक कंपनियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह  सौंद ने नामी कंपनियों के सीईओ और प्रतिनिधियों का सम्मान किया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उन्हें एक ही छत के नीचे वैश्विक उद्योगपतियों और व्यापारियों को पंजाब की उद्योग समर्थक नीतियों से अवगत कराने का मौका मिला।

इस अवसर पर कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सौंद ने घोषणा की कि पंजाब सरकार आगामी नवंबर में पंजाब में अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगी, जिसमें फूड इंडस्ट्री और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों को सिंगल विंडो सिस्टम और “इन्वेस्ट पंजाब” के माध्यम से दी जा रही सहूलियतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार निवेशकों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य है कि पंजाब के फूड सेक्टर को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जाए, और इसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार “वेरका,” “सोहना,” “फाइव रिवर्स” और अन्य ब्रांडों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब पंजाब के उत्पादों की मांग दिन प्रति दिन बढ़ रही है।

मंत्री सौंद ने निवेश की इच्छा व्यक्त करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कीं। उन्होंने टी.पी.सी.आई  के चेयरमैन मोहित सिंगला को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस फूड ट्रेड शो के आयोजन के लिए बधाई दी और टी.पी.सी.आई  का पंजाब चैप्टर स्थापित करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि उन्हें इस आयोजन में शामिल होने के लिए पंजाब राज्य फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा ने प्रेरित किया था। इस आयोजन में भाग लेकर वे अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर पाए। मंत्री सौंद ने इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की डायरेक्टर मोनिका गौड़ का भी विशेष आभार व्यक्त किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!