अमृतसर , (PNL) : मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता जसबीर जस्सी ने देर शाम (बुधवार को) गोल्डन टेंपल का दौरा किया। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और देश-दुनिया में शांति, खुशहाली तथा मानवता की भलाई के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। गोल्डन टेंपल पहुंचने पर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जसबीर जस्सी इस मौके पर बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए।
नशे से दूर रहने की अपील
उन्होंने कहा कि गोल्डन टेंपल आकर हमेशा आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। गुरु घर से प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश मिलता है, जिसे जीवन में अपनाना जरूरी है। जस्सी ने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील भी की और उन्हें समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
हनी सिंह और चुघ की बैठक पर दी थी प्रतिक्रिया
उनके दौरे को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जसबीर जस्सी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण चुघ और यो यो हनी सिंह की नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर हुई बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह लोग पंजाब को बचा नहीं रहे, बल्कि चिढ़ा रहे हैं।