Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन बारिश:मोहाली-जालंधर में बूंदाबांदी, तेज हवाएं चल रहीं; अगले 2 दिन ओले भी गिर सकते हैं

चंडीगढ़ , (PNl) :  पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदला है। मोहाली और जालंधर में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। अगले 3 दिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और पंजाब में 51% से 75% हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

नौतपा में भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करके लू के रिस्क से काफी हद तक बचा जा सकता है।

गर्मी का असर…

  • बिजली की डिमांड 12178 मेगावाट: पंजाब में बुधवार को बिजली की डिमांड 12178 मेगावाट रही। इस दौरान राज्य ने सेंट्रल ग्रिड से 6586 मेगावाट बिजली ली, जबकि राज्य में कुल उत्पादन 5565 मेगावाट रहा।

  • जरूरी न हो तो घर से न निकलें: सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जब धूप और लू सबसे खतरनाक स्तर पर होती है, तब बहुत जरूरी न होने पर बाहर न निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक संवेदनशील बताते हुए उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए पीने के साफ पानी और छायादार आरामगाह की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लू के दौरान चाय, कॉफी, शराब और अत्यधिक चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा देते हैं।

आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ भागों, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ व हिस्सों, अंडमान सागर के शेष भागों और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ चुका है।

अगले 2–3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, मध्य-पूर्व और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष भागों तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक फैल सकता है। आज से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है।

बारिश और आंधी की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) की भी संभावना है। जबकि 28 और 29 तारीख को कहीं-कहीं 60–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और झोंकों के साथ हवा की स्पीड 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। 30 तारीख को 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। 28 और 29 तारीख को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 29 और 30 तारीख को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 29 मई: पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है।

  • तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला और मानसा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और सिरसा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • 30 मई: पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली), गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है। जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला और मानसा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है।

  • पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली), गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और सिरसा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • 31 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!