Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:बोले- गुरु घर में मिली सकारात्मक ऊर्जा; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

अमृतसर  , (PNL) :  मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता जसबीर जस्सी ने देर शाम (बुधवार को) गोल्डन टेंपल का दौरा किया। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और देश-दुनिया में शांति, खुशहाली तथा मानवता की भलाई के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। गोल्डन टेंपल पहुंचने पर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जसबीर जस्सी इस मौके पर बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए।

नशे से दूर रहने की अपील

उन्होंने कहा कि गोल्डन टेंपल आकर हमेशा आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। गुरु घर से प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश मिलता है, जिसे जीवन में अपनाना जरूरी है। जस्सी ने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील भी की और उन्हें समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

हनी सिंह और चुघ की बैठक पर दी थी प्रतिक्रिया

उनके दौरे को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जसबीर जस्सी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण चुघ और यो यो हनी सिंह की नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर हुई बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह लोग पंजाब को बचा नहीं रहे, बल्कि चिढ़ा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!