Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल : छह महीनों में नितिन कोहली ने ₹40 करोड़ के विकास कार्यों से हलके को बदला

जालंधर, (PNL) : जालंधर सेंट्रल हलके में विकास कार्यों की रफ्तार नई गति पकड़ चुकी है। जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के नेतृत्व में पिछले छह महीनों में लगभग ₹40 करोड़ के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें से ₹20 करोड़ के कार्य भूमि पर शुरू हो चुके हैं, ₹10.76 करोड़ के कार्य पहले से प्रगति पर हैं, जबकि ₹10.96 करोड़ के नए प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया में हैं।

नितिन कोहली ने हलका इंचार्ज बनने के बाद जालंधर सेंट्रल को एक मॉडल हलका बनाने का संकल्प लिया था, और अब उस विज़न की स्पष्ट झलक दिखाई देने लगी है। उनका कहना है कि विकास केवल कागज़ों या घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर नागरिक को अपनी गली, सड़क, पार्क और सार्वजनिक सुविधाओं में बदलाव महसूस होना चाहिए।

हलका इंचार्ज बनने के बाद से ही नितिन कोहली ने जनसेवा को प्राथमिकता बनाते हुए ₹40 करोड़ के विकास कार्यों का विस्तृत खाका तैयार किया। इसमें से: ₹20 करोड़ के कार्यों की शुरुआत हो चुकी है, लगभग ₹10.76 करोड़ के कार्य पहले से जारी हैं और लगभग ₹10.96 करोड़ के नए प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया में हैं। इन विकास कार्यों में सड़क, नालियाँ, पार्क, स्ट्रीट लाइटिंग, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सार्वजनिक ढांचागत सुविधाएँ शामिल हैं।

प्रमुख विकास परियोजनाएँ, जिनमें सड़क निर्माण एवं मरम्मत शामिल हैं — ₹12 करोड़
• मोती बाग मुख्य सड़क, एडीजे रोड, बसंत हिल एक्सटेंशन, लद्देवाली फिरनी, छज्जा सिंह गेट, गुलमर्ग एवेन्यू (वार्ड 6), कोट रामदास, सेंट्रल टाउन, रणजीत नगर, न्यू जवाहर नगर (हीट 7), जीएसी कॉम्प्लेक्स – पुडा मार्केट, श्री राम चौक से जेल चौक तक पुनर्निर्माण, सीताराम मंडी में नई सड़कें बनाना।

नाली एवं ड्रेनेज सिस्टम पर — ₹3.5 करोड़
• वार्ड 8 का पश्चिमी क्षेत्र, लद्देवाली फिरनी रोड, छज्जा सिंह गेट, न्यू जवाहर नगर (हीट 7 के पीछे), सेंट्रल टाउन ड्रेनेज सुधार शामिल हैं

. पार्क व सार्वजनिक सुविधा विकास पर — ₹5 करोड़
• महाराजा अग्रसेन पार्क का नवीनीकरण, प्रवेश द्वार पार्क (मुख्य प्रवेश अपग्रेडेशन सहित), बस स्टैंड फ्लाईओवर–रंजीत नगर पार्क, ढिलवां अस्पताल के पास स्थित पार्क, कपूरथला चौक–वर्कशॉप चौक पार्क, नंगल शामा डॉग कंपाउंड में सुधार, एकता नगर–रामा मंडी आंगनवाड़ी केंद्र हैं

इंटरलॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ एवं पाथवे पर — ₹2.5 करोड़
• जगजीत नगर, ढिलवां, डीएसी कॉम्प्लेक्स से पुडा मार्केट पाथवे, दकोहा गाँव में टाइल्स कार्य, मल्हड़ी चौक से नंगल शामा लिंक रोड हैं।

सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू दोनों इलाकों को एक समग्र विकास योजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें शामिल हैं: मुख्य सड़कों और आंतरिक मार्गों का पुनर्निर्माण, LED स्ट्रीट लाइट का इंस्टॉलेशन, पार्कों की सौंदर्यीकरण परियोजनाएँ, सीवरेज और वाटर सप्लाई लाइन का अपग्रेडेशन, बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान एवं ओपन जिम, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CCTV नेटवर्क का विस्तार है। इन सभी कार्यों का उद्देश्य इन क्षेत्रों को एक आधुनिक एवं मॉडल रेजिडेंशियल ज़ोन के रूप में विकसित करना है।

नितिन कोहली का कहना है कि “मेरा लक्ष्य राजनीति से पहले जनता की सेवा है। सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के रुके हुए विकास कार्यों का शुरू होना मेरी टीम की मेहनत और जनता के सहयोग का परिणाम है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि हर कार्य उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। जालंधर सेंट्रल को मॉडल हलका बनाना हमारा संकल्प है।”

नितिन कोहली की कार्यशैली
• हर नागरिक तक सीधी पहुँच: हेल्पलाइन और ओपन-डोर सिस्टम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति बिना औपचारिकता के सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।
• पारदर्शी व समयबद्ध निपटारा: प्राप्त सभी शिकायतों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाता है, जिनका समाधान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाता है।
• विकास कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग: प्रोजेक्ट की प्रगति की सतत निगरानी की जाती है, जिससे कार्य गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित होते हैं।

इन विकास कार्यों के शुरू होने से जालंधर सेंट्रल में एक नए युग की शुरुआत हुई है। लंबे समय से उपेक्षित क्षेत्रों में अब तेज़, पारदर्शी और योजनाबद्ध विकास जमीन पर दिखेगा। नितिन कोहली द्वारा किए गए प्रयासों से हलके में बुनियादी ढाँचे के विकास की गति उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है, जिससे आने वाले समय में जालंधर सेंट्रल शहर के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!