Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और जमानत के लिए अमृतसर जिला अदालत में याचिका दायर की है। यह याचिका थाना मजीठा में उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के संबंध में दायर की गई है।

अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को 10 जून तक संबंधित रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। मजीठिया की जमानत याचिका पर अमृतसर जिला अदालत में 10 जून को सुनवाई निर्धारित की गई है।

यह कानूनी कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब इस मामले ने राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा तेज कर दी है। सभी की निगाहें 10 जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत मजीठिया की जमानत और गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका पर फैसला सुनाएगी।

31 मई को मजीठा थाने में दर्ज की थी नई एफआईआर

अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ हाल ही में 31 मई को मजीठा थाने में एक नई एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने थाने में जबरन घुसकर हिरासत में लिए गए एक आरोपी को छुड़ाया और सरकारी काम में बाधा डाली।

मजीठा में लापता होने के लग चुके पोस्टर
बता दें कि मजीठा हलके में मजीठिया के लापता होने के पोस्टर लग चुके हैं। पोस्टरों में बिक्रम मजीठिया भगोड़े की तलाश लिखा गया था। पोस्टर में आगे लिखा कि अगर किसी को बिक्रम मजीठिया के बारे में कोई जानकारी हो तो वह इसकी सूचना पुलिस को दे, ताकि कार्रवाई की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!