Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली को मिल गया नया मेयर, विधायक के बेटे को दी गई अहम जिम्मेदारी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : मोहाली नगर निगम को मंगलवार को नया मेयर मिल गया। विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुना गया। वहीं आरपी शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और हरपाल चन्नी को डिप्टी मेयर चुना गया।

सरबजीत सिंह को पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा, विधायक कुलवंत सिंह और डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने मुंह मीठा करवाकर कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद समाना ने रोड शो निकाला। सबरजीत सिंह के मेयर बनते ही मोहाली की सत्ता पर समाना परिवार का दबदबा और मजबूत हो गया है।

समाना के मेयर बनने से AAP नेता सन्नी आहलूवालिया को झटका लगा है। शुरुआत से ही उन्हें मेयर पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं।

चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक समीकरण बदल गए। विधायक कुलवंत सिंह सभी पार्षदों को लेकर सोलन के परवाणू में चले गए थे। नगर निगम चुनाव में जीतकर आए अधिकांश पार्षद कुलवंत सिंह के पुराने साथी माने जाते हैं। ऐसे में मेयर पद की दौड़ में उनका पलड़ा भारी हो गया और उनके बेटे सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुन लिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!