Tuesday , September 29 2026
Breaking News

यूरोप का नकली वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार, स्पेन जाने की तैयारी में थे, ऐसे पकडे़ गए

न्यूज डेस्क, (PNL) : यूरोप का नकली शेंगन वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। ये तीनों युवक स्पेन जाने की कोशिश में थे। ये घटना 29 मई की है, जब ये लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर मैड्रिड की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे। लेकिन एयरलाइन स्टाफ को शक हुआ और जांच में इनके पास फर्जी शेंगन वीजा निकला।

तीनों युवक अमृतसर के अजनाला इलाके के रहने वाले हैं और पंजाब के एनआरआई मंत्री कुलदीप धालीवाल के हलके से हैं। इनमें हरजीत सिंह (44), भगवंत सिंह (25) और गुरचरण सिंह (28) शामिल हैं।

इनसे कहा गया था कि उन्हें स्पेन भेजा जाएगा। इसके बदले उन्हें नकली वीजा और हवाई टिकट दिए गए थे। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि इस काम में एजेंट कमलदीप शामिल था। जबकि इस पूरे जालसाजी का मास्टरमाइंड सोनू वालिया है, जिसे पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

तीनों युवकों ने लाखों रुपए धोखाधड़ी में दिए क्योंकि उन्हें लगा था कि वे वैध ट्रैवल एजेंट हैं। मुख्य आरोपी सोनू वालिया, जिसने मैड्रिड में वेटर की नौकरी का झांसा दिया था, पहले ही जेल में बंद था। एजेंट कमलदीप सिंह को वालिया की गिरफ्तारी की जानकारी थी, लेकिन उसने युवकों को यह बात नहीं बताई। कमलदीप को डर था कि अगर यह सच सामने आया तो युवकों के पैसे वापस मांगने और विदेश जाने से इनकार करने की संभावना थी।

जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल, तीनों युवक 29 मई को आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचे थे। उनके पास इंडिगो एयरलाइंस की टिकट थी। वे टिकट लेकर काउंटर पर पहुंच गए। लेकिन जब इंडिगो एयरलाइंस स्टाफ ने टिकट की जांच की तो वह सिस्टम में नहीं मिली।

इसके बाद तीनों युवकों के पासपोर्ट पर लगे वीजा की जांच शुरू की गई। स्विस लियाजन अधिकारियों ने जांच में पाया कि शेंगन वीजा भी नकली है। तीनों यात्रियों को हिरासत में लिया गया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पासपोर्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

कमलदीप सिंह कुरुक्षेत्र से अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी कमलदीप को कुरुक्षेत्र हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस अब वालिया का प्रोडक्शन वारंट पर लाने प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी सोनू वालिया गुरदासपुर जेल में बंद है।

पुलिस इस पूरे धोखाधड़ी के नेटवर्क में अन्य एजेंटों की भी खोज कर रही है, जो साथ जुड़े हैं और लोगों को लूट रहे हैं। बैंक खातों की जांच की जा रही है और जाली वीजा के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!