Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में रूंह कंपा देने वाली वारदात, नाना-नानी ने मिलकर मार दी छह महीने की अलीजा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। थाना भोगपुर के गांव डल्ला में छह महीने की मासूम बच्ची अलीजा की हत्या उसके ही नाना-नानी ने कर दी। वजह यह बताई जा रही है कि बच्ची मां के बिना लगातार रोती थी और उन्हें संभालना मुश्किल लग रहा था। इस दर्दनाक कांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की मां मनिंदर कौर की यह तीसरी शादी थी। पहले भी उसके तीन विवाह हो चुके थे, लेकिन कोई रिश्ता स्थायी नहीं रह पाया।

इस बीच उसका एक प्रेमी था, जिसके साथ वह घर छोड़कर चली गई थी। रक्षाबंधन के अवसर पर मनिंदर कौर अपने मायके गांव डल्ला लौटी, लेकिन इस दौरान उसने अपनी छह महीने की बच्ची अलीजा को नाना-नानी के पास ही छोड़ दिया और फिर अपने प्रेमी के पास चली गई।

बिना मां के बच्ची रोती रही, गुस्से में नाना-नानी ने की वारदात घर में बच्ची को मां का साया नहीं मिला तो वह दिन-रात रोती रहती थी। नाना-नानी उसे शांत कराने की भरसक कोशिश करते, लेकिन बच्ची मां के बिना चुप नहीं होती थी। धीरे-धीरे उनका धैर्य जवाब देने लगा और इसी बीच उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम उठा दिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

आरोप है कि नाना तरसेम सिंह और नानी दिलजीत कौर ने बच्ची अलीजा का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को टांडा के पास स्थित एक हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया। जब बच्ची अचानक लापता हुई तो पिता सुलिंद्र कुमार ने 13 अगस्त को थाना भोगपुर में पत्नी मनिंदर कौर और सास दिलजीत कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके मायके वाले बच्ची को कहीं छिपा रहे हैं।

मौके पर जांच के लिए पहुंची टीम ने बच्ची को बरामद कर लिया था। जिसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

पुलिस पूछताछ में खुला सच

पुलिस ने जांच शुरू की तो पहले मनिंदर कौर से पूछताछ की, लेकिन उसने बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां दिलजीत कौर से कड़ी पूछताछ की तो उसने पूरा सच कबूल लिया। इसके बाद बच्ची के नाना तरसेम सिंह को भी हिरासत में लिया गया।

दोनों ने मिलकर बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की और शव बरामद करने में पुलिस को मदद की। पुलिस ने टांडा के पास पुलिया के नीचे से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!