Friday , October 23 2026
Breaking News

पंजाब सरकार के 33 महीनों के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 50 हज़ार सरकारी नौकरियां दी गईं : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के युवाओं को विदेश जाने के चलन को कम करने और उन्हें नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजक बनाने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग पचास हज़ार नियमित नौकरियां प्रदान की हैं। साथ ही, प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाते हुए अपने व्यवसाय शुरू करने में भी सहायता दी है।

प्रदेश सरकार की दो साल और नौ महीनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 33 महीनों के दौरान युवाओं को 49,949 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अतिरिक्त, राज्य में 4,725 से अधिक प्लेसमेंट कैंप लगाकर 2,65,430 उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में नौकरियां प्राप्त करने में मदद की गई। पंजाब कौशल विकास मिशन ने 64,427 उम्मीदवारों को कैप्टिव रोजगारदाता, सरकारी और निजी प्रशिक्षण एजेंसियों के माध्यम से ऑटोमोटिव मशीन ऑपरेटर, फिटर, एडवांस रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट, वेयरहाउस पैकर, जनरल ड्यूटी सहायक, सुरक्षा गार्ड, कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटी थेरेपिस्ट, सीएनसी ऑपरेटर, सोलर पैनल टेक्नीशियन आदि जैसे कोर्सों में प्रशिक्षित किया, जिसके बाद 47,821 उम्मीदवारों को रोजगार मिला।

उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में 23,917 करियर टॉक्स आयोजित की गईं और 8,56,874 उम्मीदवारों को करियर गाइडेंस दी गई। इसके अतिरिक्त, 1,373 स्वरोजगार कैंप लगाए गए, जिनमें 1,77,049 आवेदकों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया ताकि राज्य में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा सके।

अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद, महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान, एसएएस नगर (मोहाली) के 74 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बने हैं। अब तक 64 कैडेट प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं और 12 कैडेट कॉल अप लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, इस साल 24 अक्टूबर को एनडीए-153 कोर्स की मेरिट सूची में संस्थान के 12वें कोर्स के कैडेट अरमानप्रीत सिंह ने ऑल-इंडिया मेरिट में पहला स्थान और कैडेट केशव सिंगला ने 15वां स्थान प्राप्त किया। टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस)-52 कोर्स की मेरिट सूची, जो 7 नवंबर को घोषित की गई, में संस्थान के 12वें कोर्स के कैडेट करमन सिंह तलवार ने ऑल-इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया।

पंजाब की बेटियों के सपनों को मिली उड़ान

पंजाब की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कपूरथला जिले के कांझला में विशेष रूप से लड़कियों के लिए सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एंप्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंप खोला जाएगा। यह कैंप पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किया जाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में पंजाब की लड़कियों के लिए माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर में एनडीए प्रीपरेटरी विंग स्थापित कर एक और बड़ा फैसला लिया। इस संस्थान ने पंजाब की लड़कियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने के लिए बड़े स्तर पर प्रेरित किया है।

हाल ही में, माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट्स ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में क्रमशः चौथा और 23वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले दो महीनों में एसएसबी द्वारा कमीशंड अधिकारी के लिए छह अन्य महिला कैडेट्स की सिफारिश की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में संस्थान द्वारा एनडीए परीक्षा और एसएसबी के लिए 90 महिला कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!