Tuesday , September 8 2026
Breaking News

दुखद खबर : लुधियाना में चाइना डोर से गला कटा, इकलौते बेटे की मौत, भाई के साथ बाइक पर स्कूल से लौट रहा था, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। लुधियाना में शनिवार को चाइना डोर से गला कटने के कारण छात्र की मौत हो गई। वह ताया के बेटे के साथ बाइक पर स्कूल से घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उनके आगे अचानक चाइना डोर आ गई।

खून से लथपथ स्टूडेंट को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट का नाम तरणजोत सिंह (15) है, जो रौले गांव का रहने वाला था।

घटना के बाद परिजन और गांव के लोग गुस्सा गए हैं। उन्होंने लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर धरना लगा दिया है। लोगों ने कहा कि हादसे वाली जगह पर कोई पुलिस प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा। समराला में चाइना डोर खूब बिक रही है।

आज इस हादसे के बाद अब डोर तस्करों ने डोर छिपा दी है। यदि समय रहते पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करता तो आज तरणजोत की मौत ना होती। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाए, जो व्यक्ति पतंग उस इलाके में उड़ा रहा था। उस पर कड़ा एक्शन लिया जाए।

जानकारी के मुताबिक तरणजोत सिंह ताया के बेटे प्रभजोत सिंह के साथ प्रीबोर्ड की परीक्षा देने के लिए सुबह 9 बजे बुलेट पर स्कूल गया था। दोपहर 2 बजे छुट्टी हुई। इसके बाद दोनों घर लौट रहे थे। स्कूल से घर की दूरी करीब 3 किलोमीटर है। बुलेट को प्रभजोत चला रहा था।

अभी वह स्कूल से आधा किलोमीटर दूर समराला में बाइपास के पास पहुंचे थे कि अचानक उनके आगे चाइना डोर आ गई। प्रभजोत ने ब्रेक लगाई। लेकिन फिर भी तरणजोत के गले पर डोर से कट लग गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!