Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : 26 जनवरी से पहले पंजाब में धमाका, रेल पटरी को RDX से उड़ाया, मालगाड़ी का ड्राइवर घायल, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। इसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है।

यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए ही बनाई गई है, जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) कहा जाता है।

मालगाड़ी का इंजन जैसे ही खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे लाइन का लगभग 12 फीट हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। रेलवे ट्रैक और उसमें लगे स्लीपर के टुकड़े हो गए।

धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। रात में ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची और ट्रैक को दुरुस्त किया।

धमाका होने की पुष्टि पुलिस के अधिकारी भी कर रहे हैं। धमाका कैसे हुआ? इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग एंगलों से जांच करनी शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!