Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब के हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर राजा कंदोला की मुंबई में मौत, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , July 11 2026
Breaking News

पंजाब के हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर राजा कंदोला की मुंबई में मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर से आ रही है। पंजाब के बंगा के रहने वाले हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर राजा कंदोला की मौत हो गई। मुंबई में रह रहे राजा कंदोला को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राजा कंदोला का असली नाम रणजीत सिंह था। उसका नाम पंजाब का सबसे चर्चित ड्रग तस्करों में से एक था। उसे जालंधर की एक विशेष PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट मामले में 9 साल की कैद की सजा सुनाई थी।

इस मामले में उसकी पत्नी रजवंत कौर को भी 3 साल की सजा मिली थी। 2024 में राजा कंदोला का आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथ) तस्करी मामला चर्चा में रहा था। जेल से छूटने के बाद वह परिवार के साथ मुंबई जाकर बस गया था, जहां उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई।

राजा कंदोला मूल रूप से पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) जिले के बंगा का रहने वाला है। वह काफी समय तक अमेरिका और जिम्बाब्वे जैसे देशों में रहा, जहां से उसने ड्रग तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बनाया। पंजाब लौटने के बाद उसने खुद को एक बड़े फार्महाउस के मालिक के रूप में स्थापित किया।

पहली बार 2012 में ड्रग केस में फंसा

कंदोला का नाम पहली बार जून 2012 में तब सुर्खियों में आया जब पंजाब पुलिस ने 200 करोड़ रुपए के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया। इसमें पुलिस से बचते हुए वह दिल्ली भाग गया, लेकिन अगस्त 2012 में उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!