Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के इस हलके से AAP विधायक की कोठी पर ED का छापा, परिवार से हो रही पूछताछ, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह की कोठी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा है। कुलवंत सिंह विधायक के साथ-साथ रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी भी हैं। ईडी की टीम उनके आवास और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों की तलाशी ले रही है। ईडी की दिल्ली यूनिट की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) इलाके में सिंह के आलीशान घर पर पहुंचीं।

जेएलपीएल कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) में हुए घोटाले से जुड़ी है। आरोप है पीएसीएल के निदेशकों ने कथित तौर पर निवेशकों के पैसे को कई स्थानों पर स्थित फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित करके गबन किया था। फिर इन पैसों को नकद में निकालकर पीएसीएल के प्रमुख सहयोगियों को सौंप दिया गया और फिर हवाला के जरिए भारत से बाहर की कंपनियों को संपत्ति खरीदने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। इसी मामले की पड़ताल ईडी कर रही है।

गत साल भी हुई थी रेड

ईडी की टीम ने गत साल भी कुलवंत सिंह के घर पर दबिश दी। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई थी। कुलवंत सिंह 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने वहां चुनाव लड़ा था। साथ ही मोहाली के विधायक बने थे। इससे पहले मोहाली के मेयर रह चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!