Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली के साइबर सैल में प्रताप सिंह बाजवा से पूछताछ शुरू, राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा ने किया थाने का घेराव, हो रहा हंगामा

मोहाली, (PNL) : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से बमों को लेकर दिए बयान पर मोहाली के साइबर थाने में पूछताछ शुरू हो गई है। इस पर कांग्रेसी भड़क गए हैं। वह थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पहुंचे हैं। कांग्रेसियों ने नारा दिया- “न डरे थे और न डरेंगे”।

प्रताप सिंह बाजवा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, “पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं।” उनके इस बयान के बाद 13 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने बाजवा के चंडीगढ़ स्थित घर जाकर पूछताछ की थी। देर शाम मोहाली के साइबर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

आज सुबह ही बाजवा ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में FIR रद्द करने को लेकर याचिका दायर की है। संभावना है कि इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। बाजवा का कहना है कि उन पर FIR राजनीति के तहत दर्ज की गई है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्कर भी मोहाली में प्रदर्शन करने के लिए जुट गए हैं। यहां पार्टी के राज्य प्रधान अमन अरोड़ा भी पहुंचेंगे। AAP ने नारा दिया- कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ।

उधर, CM भगवंत मान का कहना है कि बाजवा को बमों की जानकारी का सोर्स बताना चाहिए, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के विधायकों को लोगों को डराने वाली राजनीति नहीं करनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!