Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब कांग्रेस में बदलाव की तैयारी: रंधावा और चन्नी को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया; इन दोनों समेत 3 नेता प्रधानगी की दौड़ में

लुधियाना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आज बड़ा बदलाव हो सकता है। कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटा सकती है। इसके लिए सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत चन्नी को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। यहां पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल उनसे वन टु वन बात कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने 3 ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट के बाद पंजाब के पांच शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब के नेतृत्व को लेकर अपना निर्णय केसी वेणुगोपाल को सौंप दिया है। कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक अभी 3 नेता प्रधान पद की दौड़ में हैं, जिनमें रंधावा और चन्नी के साथ पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला भी शामिल हैं।

तीनों नेताओं का प्रधानगी पद पव दावा क्यों?

  • सुखजिंदर सिंह रंधावा: रंधावा जट्‌टसिख कम्युनिटी से आते हैं। अभी BJP के प्रधान केवल ढिल्लों और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जट्‌टसिख कम्युनिटी से ही हैं। AAP के प्रधान अमन अरोड़ा हिंदू हैं लेकिन पार्टी की ओवरऑल कमान जट्‌टसिख कम्युनिटी से आते सीएम भगवंत मान के पास ही है। अगर कांग्रेस भी जट्‌टसिख कम्युनिटी के साथ गई तो रंधावा अगले प्रधान हो सकते हैं।

  • चरणजीत चन्नी: चन्नी दलित कम्युनिटी से आते हैं। वह 2021 में पंजाब के करीब 100 दिन के मुख्यमंत्री भी रहे। हाल ही में उन्होंने सवाल उठाए थे कि पार्टी में हर बड़े पद पर जट्‌टसिख कम्युनिटी का कब्जा है। ऐसे में दलितों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। अगर कांग्रेस दलित कम्युनिटी के साथ गई तो वह नए प्रधान हो सकते हैं।

  • विजयंइदर सिंगला: सिंगला राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। वह सीएम भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस अगर जट्‌टसिख और हिंदू कम्युनिटी का संतुलन बनाने की कोशिश करती है तो सिंगला प्रधान हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की तरफ से पंजाब विधानसभा के नेता विपक्ष अभी प्रताप सिंह बाजवा हैं, जो जट्‌टसिख कम्युनिटी से आते हैं।

अमरिंदर राजा वड़िंग का क्या होगा? चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कांग्रेस हाईकमान इस समय किसी भी बड़े नेता को नाराज नहीं करना चाहेगा। इसलिए राजा वड़िंग को कैंपेन कमेटी में एडजस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा प्रधानगी की दौड़ से बाहर बाकी नेताओं को भी इसी तरह किसी न किसी कमेटी का प्रमुख बनाकर उनकी जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

इस बदलाव पर पंजाब कांग्रेस में क्या माहौल:-

मनीष तिवारी बोले- सही टाइम नहीं

चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि पंजाब में इस समय पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन का सही समय नहीं है। किसी भी प्रधान को रिजल्ट देने के लिए कम से कम 24 महीने का वक्त चाहिए जबकि पंजाब में चुनाव के लिए सिर्फ 6-7 महीने का समय बचा है। उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब कांग्रेस में परिवर्तन के लिए हाईकमान ने 60-70 नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनकी राय ली, लेकिन मुझे नहीं बुलाया गया। मैं पंजाब की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं और सांसद भी हूं।

सांसद गांधी बोले- कोई बगावत का डर दिखा रहा

पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने बदलाव में देरी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पार्टी में कोई बड़ा बगावत का डर दिखा रहा है और पार्टी में बदलाव को टालने की कोशिश की जा रही है। यह पार्टी विरोधी है। हालांकि मामला मीडिया में आने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी थी।

कांग्रेस में बदलाव की नौबत क्यों आ रही?

अमरिंदर राजा वड़िंग की प्रधानगी में कांग्रेस तरनतारन विधानसभा का उपचुनाव हार गई। नेताओं ने इसके लिए वड़िंग के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद निकाय चुनावों में भी कांग्रेस की बुरी हार हुई। वड़िंग अपने गृह क्षेत्र गिद्दड़बाहा में भी कांग्रेस को नहीं जिता सके।

जिसके बाद कई नेताओं ने खुलकर कहा कि जो अपने गृहक्षेत्र में नहीं जिता सकता, वह पंजाब क्या जिताएंगे। जिसके बाद बदलाव की मांग तेज हो गई। इसी दौरान पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने भी दलितों को प्रतिनिधित्व न देने का मुद्दा उठा दिया।

माहौल गर्माने पर राहुल गांधी ने दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस नेताओं से मीटिंग की। इसके बाद हाईकमान ने 3 ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे, जिन्होंने दिल्ली में पंजाब के 60-70 वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया। इस कमेटी में अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव शामिल थे। उन्होंने प्राप्त फीडबैक की रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंप दी है।

इसके बाद राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने प्रधान पद के 5 बड़े दावेदारों मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला के साथ वन टु वन मीटिंग की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!