Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना में भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने विधायक गोगी को फिर घेरा, MLA बोले-मैं ममता बनर्जी या ममता कुलकर्णी को जानता हूं, ये कौन हैं

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने विधायक गुरप्रीत गोगी को एक बार फिर कूड़े के मुद्दे पर घेर लिया है। शहर में कूड़े के ढेर लग रहे है। कई बार ममता आशु शहर में सफाई न होने के कारण गोगी के विकास कार्यों पर सवाल उठा चुकी है। आज सुबह सैर करने निकली ममता आशु ने मिड्डा चौक पर कूड़े के ढेर लगे देखे तो तुरंत मौके की तस्वीरें खींच सोशल मीडिया पर शेयर की।

ममता ने लिखा- MLA साहिब कहते है कि मेरे लोग ही काम करवाएंगे, कमिश्नर साहिब क्या करें, सफाई मुहिम पर भी राजनीति हावी हो रही है। ममता ने लिखा कि यह तस्वीर आज की है। कूड़ा सड़क पर है और कम्पेक्टर खाली है। सफाई का भगवान की रक्षक।

मामले को लेकर विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि मैं सिर्फ ममता कुलकर्णी और ममता बनर्जी का नाम जनता हूं। मैं किसी ममता आशु को नहीं जानता। गोगी से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की धर्मपत्नी ममता आशु द्वारा शेयर की गई कूड़े की फोटो और वीडियो को लेकर वह सवाल कर रहे है।

गोगी ने फिर से मजाकिया अंदाज में कहा- जो बीत चुकी सो बीत चुकी अब उनकी याद सताए। जो समय निकल गया सो निकल गया। आज के समय की बात करें। भूतकाल से हमें क्या लेना। गोगी ने कहा कि वह खुद मानते है कि कूड़े का समस्या उनके हलके में है। कुछ कम्पेक्टर खराब हुए है, लेकिन जल्द ही उन्हें ठीक करवाकर जल्द समस्या का हल करवा दिया जाएगा।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!