Tuesday , March 10 2026
Breaking News

26 जनवरी से पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी, पंजाब पुलिस हुई अलर्ट, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है. सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी पन्नू ने पंजाब के सीएम को जान से मारने की धमकी है. सीएम मान के साथ ही DGP गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई है.

उसने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने को कहा. दरअसल गैंगस्टर्स पर हो रही सख्त कार्रवाई से तिलमिलाए हुए हैं, इसी वजह से सीएम और डीजीपी को जान से मारने की धमकी दी गई है. दरअसल पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स के ख़िलाफ़  जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई हुई है.

आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के सभी गैंगस्टर्स से उससे संपर्क करने के लिए कहा है, ताकि राज्य को आतंक के दौर में एक बार फिर से धकेला जा सके.आतंकी पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर माहौल खराब करने की धमकी दी है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!