Thursday , September 24 2026
Breaking News

जालंधर में युवक का शव मिला:सिर पर चोट के निशान, पास पड़ी थी खून से सनी चप्पल और सिरिंजें; परिवार को हत्या का शक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गली में मिला और सिर पर चोट के निशान थे। पास में खून से सनी चप्पल पड़ी थी। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सिरिंजें भी मिलीं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या और ओवरडोज दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।मामला हरनूर नगर (बस्ती बावा खेल क्षेत्र) का है। मृतक युवक की पहचान विक्रम (25) के रूप में हुई है। मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाकर घर से बाहर निकला था। वह अक्सर काम के सिलसिले में रात में बाहर रहता था, इसलिए परिजनों ने रात को ज्यादा खोजबीन नहीं की।गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोस के युवकों ने आकर सूचना दी कि विक्रम गली में पड़ा हुआ है। जब भाई मौके पर पहुंचा तो विक्रम बेसुध पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसे उठाकर घर और फिर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता शीतल अंगराल।

परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता शीतल अंगराल।

सिर पर चोट के निशान परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जगह विक्रम की चप्पलें और खून पड़ा था, वहां से काफी दूरी पर उसका शव मिला। मृतक के सिर पर पीछे और सामने गंभीर चोटों के निशान थे। परिजनों का कहना है कि उसे बुरी तरह मारा-पीटा गया और घसीटकर दूर फेंका गया है।गली में बिखरीं नशीली सिरिंजें घटनास्थल के पास ही आठवीं कक्षा तक का एक स्कूल है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल के बाहर और पूरी गली में दर्जनों नशीले टीके (सिरिंज) बिखरे पड़े थे। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वे इलाके में फैले नशे की शिकायत कई बार पुलिस से कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस कर रही CCTV कैमरों की जांच सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल के SHO गुरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह हत्या का मामला है या नशीले पदार्थ के ओवरडोज का।शीतल अंगराल ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी नेता शीतल अंगराल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने जमीन पर पड़ी सिरिंजें दिखाते हुए पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को पूरी तरह विफल बताया। अंगराल ने आरोप लगाया कि जालंधर वेस्ट में नशा माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि पुलिस को फ्री-हैंड दिया जाए और पीड़ित परिवार को तुरंत इंसाफ मिले।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन:20 आरोपी गिरफ्तार, 139 नशीली गोलियां बरामद; 4 अस्पताल में भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सब-डिवीजन करतारपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई …

जालंधर जीटी रोड पर ट्रक ने व्यक्ति को कुचला:मैरिटन होटल के सामने देर रात हुआ हादसा, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर जीटी रोड पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया …

जालंधर में नशा तस्कर की शिकायत ASI ने की बदसलूकी:पीड़ित से दुर्व्यवहार व कांग्रेस नेता से बहस का वीडियो वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करने वाला एक …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट से लेकर सफाई तक… जालंधर वेस्ट के विकास कार्यों पर मंत्री मोहिंदर भगत की नजर, समीक्षा बैठक की

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज नगर निगम कार्यालय …

मजीठिया से पूछताछ करने वाले पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ की पार्टी में हुए शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के खडूर साहिब …

बड़ी खबर : पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ाया गया, हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के बाद लिया फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले …

नूरमहल पुलिस ने अरेस्ट किए 4 नशा तस्कर:नशीली गोलियां, हेरोइन और इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले की नूरमहल थाना पुलिस ने इलाके में नशा तस्करों के …

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल ; मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, पूरा हुआ अधूरा सपना

स्पोर्ट्स , (PNL) : आखिरकार मीराबाई चानू का अधूरा सपना पूरा हो ही गया. भारत की …

पंजाब के IAS अधिकारी के घर ED की रेड:24 घंटे से मोहाली में टीमें, GMADA बिल्डिंग के हिस्से सील; ₹100 करोड़ हेरफेर का मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS …

जालंधर में टोपी से पकड़े गए बच्चे के किडनैपर:सिर पर पहन रेकी की, किडनैपिंग के वक्त कपड़े बदले लेकिन टोपी स्कूटी पर टंगी रह गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 4 साल के बच्चे केशव की किडनैपिंग के आरोपी एक …

अमृतसर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर:अकेले जाते वक्त पुलिस ने रोका तो गोलियां चलाने लगा; गुरदासपुर में ग्रेनेड अटैक किया था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बुधवार को पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर …

लुधियाना में महिला CA का हंगामा, थाने के बाहर बैठी:पति-सास पर मकान बेचने का आरोप; बोली- काम से घर पहुंची तो ताला लगा था

लुधियाना , (PNL) : मां के साथ मिलकर उस मकान को बेच दिया, जिसमें वह रह …

जालंधर के स्कूल में बच्चे के अपहरण की कोशिश:परिजनों और सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के जालंधर में एक निजी स्कूल परिसर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों …

माझा में AAP को मजबूती, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL): पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में उस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!