लुधियाना में गणपति पंडाल से गोलक चोरी:युवक ने पैसों से खरीदा चिट्टा, CCTV की मदद से लोगों ने पकड़ा; छितर परेड की
Punjab News Live -PNL
September 24, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फील्ड गंज इलाके में गणपति स्थापना स्थल से गोलक चोरी हो गई। चोरी करने वाले ने चुराए पैसों से चिट्टा खरीदा। हालांकि आरोपी को लोगों ने इस्लाम गंज के इलाके से पकड़ लिया। लोगों ने उसकी छितर परेड की।शिकायतकर्ता देव राज निवासी कूचा नंबर-11, फील्ड गंज ने पुलिस को बताया कि वह हर साल गली नंबर-14 फील्ड गंज के सहयोग से गणपति स्थापना करवाते हैं। इस साल भी नुक्कड़ पर टेंट लगाकर गणपति स्थापना की गई थी।
गणपति महाराज के दरबार से गुल्लक चुराकर ले जाता चोर।
23 सितंबर को करीब 11 बजे पहुंचे तो गोलक गायब मिली शिकायतकर्ता के मुताबिक, 23 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह गणपति स्थापना वाली जगह पर पूजा करने पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गणपति की मूर्ति के सामने रखी गोलक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। इसके बाद आसपास तलाश की गई।CCTV खंगालने पर गलियों में गोलक ले जाता दिखा लोगों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें आरोपी गोलक उठाकर गलियों से फरार होता हुआ दिखाई दिया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, गोलक में करीब 30 से 35 हजार रुपए थे।पुलिस बोली- चिट्टा खरीदने के लिए गोलक चोरी की थी ASI गुरदेव सिंह ने बताया कि थाना डिविजन नंबर-2 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विकास निवासी इस्लाम गंज के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने चिट्टा खरीदने के लिए गोलक चोरी की थी। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की आगे जांच कर रही है।