इस बार रोमांच चौगुना हो सकता है क्योंकि बाजी फाइनल की होगी और दांव पर गोल्ड मेडल होगा. भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर के बीच फाइनल के समीकरण महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में बनते दिख रहे हैं.
सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं भारत-पाक की मुक्केबाज
28 जुलाई को महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान की बॉक्सर फातिमा जाहरा ने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की जॉर्डन विल्सन को 5-0 से हराया. वहीं भारत की प्रिया घांघस ने होम फेवरेट स्कॉटलैंड की बॉक्सर नियाह मिचेल को 4-1 से शिकस्त दी थी.
31 जुलाई को होगा सेमीफाइनल
बॉक्सिंग में महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग का सेमीफाइनल 31 जुलाई को खेला जाना है. सेमीफाइनल में पाकिस्तानी बॉक्सर फातिमा का मुकाबला कनाडा की मुक्केबाज मैरी अल अहमादी से है. वहीं भारत की प्रियां घांघस इंग्लैंड की लुसी किंग्स का सामना करेंगी.
सेमीफाइनल जीते तो फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर
भारत की प्रिया घांघस और पाकिस्तान की फातिमा जाहरा ने 31 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल में अपने मुक्कों का जोर दिखाते हुए जीत दर्ज कर लिया तो फिर ये दोनों चिर-प्रतिद्वन्दी फाइनल में चले जाएंगे, जहां 1 अगस्त को इनके बीच देखने को मिल सकता है अब तक का सबसे रोमांचक बॉक्सिंग मैच.