Saturday , October 10 2026
Breaking News

PM मोदी के दौरे से पहले हिंदू नेता नजरबंद: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हिरासत में, लुधियाना में पुलिस तैनात

लुधियाना , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने शिवसेना के कई नेताओं को आज एहतियातन उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। नेताओं के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने ऐलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। संगठन ने इसे विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित करने की घोषणा की थी। वहीं प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से पहले पंजाब यूथ कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने आ गए। पंजाब यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा को लाडोवाल टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया, जबकि जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता और प्रदेश महासचिव दीपक खोसला को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।

रोपड़ में शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली के घर के बाहर तैनात पुलिस बल।

रोपड़ में शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली के घर के बाहर तैनात पुलिस बल।

शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने संगठन के प्रमुख नेताओं के घरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए। पुलिस ने नेताओं की आवाजाही पर भी रोक लगा दी। जिन नेताओं को एहतियातन घरों में नजरबंद किया गया है, उनमें राजीव टंडन, भानू प्रताप, पवन मान और संदीप थापर शामिल हैं।

उनके घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संजीव घनौली ने कहा कि यदि हिंदू नेताओं पर दर्ज मामले रद्द नहीं किए गए तो सोमवार को लुधियाना में बड़ा धरना दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय तक जाने की रणनीति बनाई जा रही है।

भानू प्रताप ने कहा कि हिंदू नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करना उनकी आवाज दबाने की कोशिश है। आतंकवाद के दौर में पंजाब में 35 हजार हिंदू मारे गए थे। आज जब वह इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो कट्टरवादियों को खुश करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। वहीं, शिवसेना नेताओं का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

शुभम शर्मा शुबी ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। उनके अनुसार, यह प्रदर्शन कथित NEET पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में आयोजित किया जाना था।

पंजाब यूथ कांग्रेस के अनुसार, जैसे ही शुभम शर्मा शुबी अपने साथियों के साथ जालंधर की ओर जा रहे थे, लाडोवाल टोल प्लाजा पर पंजाब पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

यूथ कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और गोली मारने तक की धमकी दी। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं की गई है।

पंजाब यूथ कांग्रेस का आरोप है कि प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता और प्रदेश महासचिव दीपक खोसला को शुक्रवार सुबह उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। संगठन के अनुसार, उनके घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि वे प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

शुभम शर्मा शुबी ने केंद्र और पंजाब सरकार पर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कथित NEET पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में यूथ कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!