Wednesday , July 29 2026
Breaking News

15 अगस्त को दल खालसा मनाएगा काला दिवस, निकाला जाएगा रोष मार्च, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के स्वतंत्रता दिवस को दल खालसा ने 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के साथ मिलकर दल खालसा 15 अगस्त को तरनतारन में रोष मार्च निकालेगा। वहीं, इस बार दल खालसा अपनी वर्षगांठ होशियारपुर में मनाएगा।

दल खालसा मुखी कंवरपाल सिंह ने बताया कि, वह पंजाब में 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। अकाली दल अमृतसर और दल खालसा दोनों आजादी प्रेमी संगठन है। हर साल की तरह इस साल भी हमारे दोनों आजादी प्रेमी संगठन 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाते हुए तरनतारन में विरोध मार्च निकालेंगे।

पिछले 77 सालों से सिखों को हिंदुत्व ने गुलाम बना रखा है। NSA, UPA जैसे काले कानून और पहली जुलाई से मोदी सरकार ने जो नए कानून लागू किए हैं, उनके खिलाफ हम सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

अकाली दल अमृतसर के नेता ईमान सिंह मान ने कहा कि भारत सरकार उनके स्वतंत्रता संग्राम को आतंकवाद का टैग देकर बदनाम कर रही है। भारत अपने धन का उपयोग करके राज्य के बैंकों और अन्य केंद्रीय संस्थानों में पंजाबी को हटा रहा है।

इसके साथ ही कंवरपाल सिंह ने कहा कि दल खालसा की स्थापना 46 साल पहले 13 अगस्त 1978 को हुई थी। इसके संस्थापक गजिंदर सिंह थे। जिनकी कुछ माह पहले पाकिस्तान में मौत हो गई। इस साल दल खालसा 13 तारीख को होशियारपुर में अपना स्थापना दिवस मनाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!