Tuesday , September 8 2026
Breaking News

दोबारा फ्री होगा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा, किसानों ने दी चेतावनी, पढ़ें क्यों

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा (लुधियाना) पर किसानों और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ने लगी है। महंगे टोल दामों के खिलाफ लगभग डेढ़ महीने तक टोल प्लाजा फ्री करवा धरने पर बैठे किसानों को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया था, लेकिन अब किसानों ने दोबारा टोल फ्री करवाने की चेतावनी दी है।

किसानों का आरोप है कि टोल प्लाजा कंपनी ने किसान जत्थेबंदियों की तरफ से बनाए गए किसानों के कार्ड भी चलाने बंद कर दिए और उनसे भी टोल वसूला जा रहा है। इसके साथ साथ टोल प्लाजा कंपनी के कर्मी लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं। इसके बाद किसानों ने एक बार फिर रविवार को लाडोवाल टोल संबंधी नूरपुर बेट के गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग की।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकियू) और बीकेयू दोआबा की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में एलान किया गया कि अगर किसानों के कार्ड नहीं चलाए गए और इसका कोई हल न किया गया तो एक बार फिर 18 अगस्त को टोल फ्री करवाया जाएगा। इस दौरान अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी टोल प्लाजा कंपनी की और पुलिस प्रशासन की होगी।

भाकियू प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोट के आदेश के बाद एनएचएआई ने धक्केशाही से टोल चलवा लिया। उसके बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों ने किसान जत्थेबंदियों की तरफ से अपने सदस्यों के बनाए गए किसान कार्ड भी बंद कर दिए। किसानों से भी पैसे वसूल किए जा रहे हैं। इसके साथ साथ लोगों के साथ भी बुरा व्यवहार और बदसूली की जा रही है। यहां तक कि पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए फ्रीडम फाइटर कार्ड पर भी टोल प्लाजा कर्मचारी टोल वसूल रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!