Sunday , October 11 2026
Breaking News

14 महीने में मान सरकार का नशों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 19093 तस्कर पकड़े और इतने हजार किलो हैरोइन की बरामद, पढ़ें पूरी जानकारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों की बुराई को जड़ से उखाडऩे के लिए शुरु की नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग को 14 महीने पूरे होने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 2778 बड़ी मछलियों सहित 19093 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने कुल 14179 ऐफआईआरज़ दर्ज की हैं जिनमें से 1717 व्यापारिक मात्रा से सम्बन्धित हैं।

इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल, जो सोमवार को यहाँ एक प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधन कर रहे थे, ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर के नशा प्रभावित इलाकों में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चला कर और राज्य भर में संवेदनशील रूटों पर नाके लगा कर 1400.77 किलो हेरोइन बरामद की। पंजाब पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री बंदरगाहों से 147. 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिससे केवल 14 महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 1548.27 किलो तक पहुँच गई है।

उन्होंने आगे कहा, “पुलिस टीमों ने अकेले अगस्त महीने में राज्य भर में से लगभग 240 किलो हेरोइन बरामद की है।”आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के इलावा, पुलिस ने राज्य भर में से 871.82 किलो अफ़ीम, 446.30 क्विंटल भुक्की और 90.59 लाख गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ फार्मा ओपीऔडज़ की शीशियाँ भी बरामद की हैं। पुलिस ने पिछले 14 महीनों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 13. 96 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों अनुसार राज्य में से नशों का पूरी तरह सफाया करने के लिए डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने तीन-आयामी रणनीति लागू की है, जिसमें पुलिस की शमूलियत, जन संपर्क प्रोग्राम और नशों की माँग घटाने, जैसे तीन अहम पहलू शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि रणनीति लागू करने के हिस्से के अंतर्गत, सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को मुहल्लों और गाँवों में नशों की सप्लाई को रोकने के लिए गली-मुहल्लों और सप्लायरों के विरुद्ध बड़े स्तर पर आल- आउट आपरेशन शुरु करने के लिए कहा गया है। इस रणनीति के हिस्से के तौर पर, कुछ ग्राम हेरोइन या नशीले पाउडर के साथ पकड़े गए व्यक्तियों को पीडि़त माना जायेगा और उसको ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 64 ए के अंतर्गत गिरफ़्तारी से छूट देते हुये इलाज और पुनर्वास का विकल्प दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटीकल दवाओं की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जन संपर्क प्रोग्राम के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नशों के विरुद्ध जि़ला स्तरीय या पुलिस स्टेशन स्तर पर विशेष योजना होगी, जिसके अंतर्गत पुलिस टीमें सभी गाँवों और मुहल्लों में मीटिंगें करके लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि रैली, वर्कशॉप, सैमीनार, दौड़, साइकिल रैलियाँ आदि सहित जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए स्कूली बच्चों, कालेज के विद्यार्थियों और ग़ैर सरकारी संगठनों को शामिल किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि नशों की माँग को घटाने के लिए पुलिस की तरफ से जि़ला प्रशासन, सेहत विभाग, शिक्षा विभाग और खेल विभाग को शामिल किया जायेगा जिससे नशों का सेवन करने वालों की पहचान की जा सके और उनकी ऊर्जा को सही दिशा की तरफ मोड़ कर उनका पुनर्वास किया जा सके।

साप्ताहिक अपडेट देते हुए, आईजीपी ने बताया कि पिछले हफ्ते पुलिस ने 242 ऐफआईआरज़, जिनमें 27 व्यापारिक मामलों से सम्बन्धित हैं, दर्ज करके 333 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 28.88-किलो हेरोइन, 3.17-किलो अफ़ीम, 6.36 क्विंटल भुक्की, 1.21 लाख गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ फार्मा ओपीऔडज़ की शीशियों के इलावा 10.12 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

जि़क्रयोग्य है कि पिछले हफ्ते ऐनडीपीऐस मामलों में 11 और पीओज़/ भगौड़ों की गिरफ़्तारी से 5 जुलाई, 2022 से पीओज़/ भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए चलाई विशेष मुहिम के अंतर्गत गिरफ़्तारियों की कुल संख्या अब 1062 तक पहुँच गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!