Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Teacher’s day पर पंजाब सरकार 80 अध्यापकों को देगी स्टेट अवार्ड, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2023 के अवसर पर सम्मानित किये जाने वाले चार श्रेणियों में सम्मानित किये वाले 80 अध्यापकों की सूची को आज स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस द्वारा मंजूरी दे दी गई।

स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा मंजूर की गई सूची अनुसार अध्यापक राज्य पुरुस्कार 54 अध्यापकों को दिया जायेगा जबकि यंग टीचर अवार्ड 11 अध्यापकों को दिया जायेगा। इसके इलावा 10 अध्यापकों को प्रबंधकी अवार्ड और 5 अध्यापकों विशेष सम्मान भी दिया जायेगा।

पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय अध्यापक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से सम्मान के लिए चुने गए सभी अध्यापकों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि सम्मान प्राप्त करने वाले अध्यापक अन्य अध्यापकों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।

स. बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से अध्यापक दिवस सम्बन्धी राज्य स्तरीय समागम मोगा में करवाया जा रहा है। इस समागम में मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार अवार्ड के लिए चयन ज़िला स्तरीय कमेटी और राज्य स्तर पर ज्यूरी द्वारा किया गया जिसको आज उन्होंने मंजूरी दे दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!