Friday , July 31 2026
Breaking News

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। बच्ची के माता पिता ने बताया कि दो दिन पहले अचानक बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद वो जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद उसने अपनी मां को दर्द का बताया।

मां ने बच्ची का पेट दबाया तो उसे शक हुआ कि उसके पेट में बच्चा है। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि एक रिश्तेदार सात महीने पहले दो बार और दूसरे युवक ने छह महीने पहले कई बार उसका रेप किया। एक युवक पीड़िता से राखी भी बंधवाता रहा है।

मां बेटी को लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने कह दिया कि बच्ची सात महीने की प्रेग्नेंट है। घर आए तो आरोपी युवक व उसके परिवार ने समझौता करने का दबाव डाला। हालांकि, बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जुर्म की कहानी, पीड़िता के पिता की जुबानी …

  • एक आरोपी को राखी बांधती थीः पीड़िता के पिता ने बताया- ये छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। घर पर रहकर छोटे भाई-बहनों की देखभाल करती थी। उसी मकान में दो युवक किराए पर रहते थे, जिनमें एक उत्तर प्रदेश और दूसरा बिहार का रहने वाला था। इनमें से एक आरोपी दूर का रिश्तेदार था, जिसे वो राखी बांधती थी और भाई मानती थी।

  • पेट बढ़ रहा था, घरवालों ने ध्यान नहीं दियाः पिछले दो-तीन महीनों से बच्ची के शरीर में बदलाव हो रहे थे। मैंने और उसकी मां ने सोचा कि घर पर रहने और बार-बार खाने-पीने की वजह से उसका शरीर बढ़ रहा है। चूंकि घर के राशन की जिम्मेदारी बच्ची के पास ही रहती थी, इसलिए हमने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

  • पेट दर्द होने पर सच्चाई सामने आईः 29 जुलाई को बच्ची को पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसने अपनी मां को बताया। जब मां ने पेट दबाया, तो उन्हें अंदर हलचल महसूस हुई। मां के सख्ती से पूछने पर बच्ची रोने लगी और उसने दोनों आरोपियों द्वारा किए गए रेप और धमकियों की पूरी बात बता दी।

  • पहला आरोपी मुंबई भागाः राखी बांधने के कारण किसी को आरोपी पर शक नहीं होता था। लगभग सात महीने पहले रिश्तेदार आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दो बार रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मुंबई चला गया।

  • दूसरे आरोपी ने रेप के बाद धमकी दीः पहले आरोपी के मुंबई जाने के लगभग एक महीने बाद, मकान में रहने वाले दूसरे आरोपी ने बच्ची पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी। उसने सबसे पहले बच्ची को खींचकर बाथरूम में उसके साथ रेप किया और बाद में कई बार जबरन संबंध बनाए। उसने बच्ची को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। डर के कारण बच्ची चुप रही।

  • डॉक्टर बोला, सरकारी अस्पताल ले जाओ: सच्चाई पता चलने पर पिता बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने गर्भावस्था की पुष्टि करते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी। पिता, आरोपी और उसकी मां बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। पर्ची कटवाने के बाद इंतजार के दौरान आरोपी की मां अचानक बेहोश होकर गिर गई, जिससे बिना मेडिकल जांच के सभी को वापस घर लौटना पड़ा।

  • दवाई दिलवाता हूं और शादी कर लूंगा: घर आकर पिता ने दूसरे आरोपी और उसके परिवार को बुलाया। आरोपी ने बच्ची का इलाज करवाने और उससे शादी करने की बात कही। कुछ दिन बाद आरोपी कुछ लोगों को साथ लेकर आया और पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाते हुए परिवार को धमकाने लगा।

  • मुंबई से बुलाया दूसरा आरोपी: पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने मुंबई गए आरोपी को फोन करके कहा कि तूने मेरी बेटी के साथ गलत काम किया है। उसके पेट में बच्चा है। उसकी दवाई करवाने आओ नहीं तो तुम्हारे खिलाफ पुलिस को शिकायत देंगे। दूसरा आरोपी भी मुंबई से लुधियाना आया। उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दिया।

FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

थाना डिवीजन नंबर-6 की एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का आज मेडिकल करवाया जाएगा। बच्ची की प्रेग्नेंसी को लेकर डॉक्टर का ओपिनियन लिया जाएगा। उसके हिसाब से आगे का ट्रीटमेंट किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में 4 आतंकी गिरफ्तार:बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, बोतल बम हमलों में थे शामिल

अमृतस​र , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश …

जालंधर में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना:कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव, बोलीं-मानदेय काटा जा रहा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!