Wednesday , September 30 2026
Breaking News

नंगल-कीरतपुर साहिब सड़क को चार-मार्गी बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा: हरजोत बैंस

चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब, (PNL) : पंजाब के शिक्षा मंत्री एवं श्री आनंदपुर साहिब से विधायक श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज नंगल-कीरतपुर साहिब सड़क को चार-मार्गी बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग के लिए अंतिम अधिसूचना जारी करने का ऐलान किया, जिससे इस प्रोजेक्ट के जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता बताते हुए श्री बैंस ने कहा कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में सुरक्षा, संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा देगा।

श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि भूमि प्राप्ति की प्रक्रिया अगले दो महीनों के अंदर पूरी हो जाएगी, जिसके बाद टेंडरिंग और जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा।

एक वीडियो संदेश में, श्री बैंस ने बताया कि जुलाई 2022 में किए गए व्यापक सर्वेक्षण के साथ प्रोजेक्ट का शुरुआती कार्य शुरू हुआ था। उन्होंने इस सड़क खासकर नंगल-गंगूवाल टोटे को तुरंत अपग्रेड करने की आवश्यकता की लगातार वकालत की थी, जहां सालों से हादसे हो रहे थे और कई कीमती जानें जा रही थीं।

उन्होंने कहा, “यह सड़क सिर्फ एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक जीवन रेखा है क्योंकि यह रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और माता बगलामुखी, बाबा बालक नाथ तथा माता चिंतपूर्णी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थानों की यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आने-जाने की सुविधा प्रदान करती है। सर्वेक्षण डेटा और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) के निरंतर फॉलो-अप के आधार पर, इस सड़क को चार-मार्गी बनाने की सख्त जरूरत सामने आई।”

कैबिनेट मंत्री ने प्रोजेक्ट की प्रगति का श्रेय सभी स्तरों पर अधिकारियों के निरंतर समन्वय को दिया। उन्होंने कहा, “यह एक जनता की मांग थी। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर प्रोजेक्ट डायरेक्टरों तक, इस मामले की लगातार पैरवी की गई। एक चुने हुए प्रतिनिधि के नाते, जमीनी स्तर पर विकास करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहा है।”

श्री बैंस ने कहा कि अंतिम अधिसूचना जारी होने और भूमि रिकॉर्ड प्रकाशित होने के साथ, सभी प्रारंभिक कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य दो महीनों के रिकॉर्ड समय में भूमि अधिग्रहण को पूरा करना और जल्द से जल्द टेंडरिंग प्रक्रिया तथा सड़क निर्माण को सुनिश्चित बनाना है।”

इस प्रोजेक्ट के व्यापक प्रभाव को रेखांकित करते हुए, श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि चार-मार्गी सड़क पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भरतगढ़ के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क ढांचे के कारण होटल, व्यवसायों और अन्य निवेशों में वृद्धि हो सकती है जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा, “अच्छे सड़क नेटवर्क से आसपास के लगभग 100 गांवों को लाभ होगा, जिससे बाजारों तक आसान पहुंच संभव हो सकेगी। पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा, जिसका छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय उद्यमियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”

मंत्री बैंस ने क्षेत्र में पहले ही किए गए कई बुनियादी ढांचा संबंधी उपायों का भी जिक्र किया, जिसमें सरसा नंगल के निकट अनूठे ढंग से डिजाइन किया गये फुट ओवरब्रिज का निर्माण, बड़ा पिंड से भरतगढ़ तक सर्विस सड़कों का विकास शामिल है।

इस प्रोजेक्ट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, “यह सड़क हमारे क्षेत्र के भविष्य के लिए मेरी दृष्टि को दर्शाती है। गुरु साहिब और लोगों के आशीर्वाद से हम इसे समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनाएंगे और सुरक्षा, संपर्क तथा समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेंगे।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!