Tuesday , October 20 2026
Breaking News

लुधियाना में कारोबारी ने कूरियर गर्ल को पीटा, VIDEO:पहले गला पकड़ा, फिर सड़क पर बहस, हाथ पकड़ घर के अंदर खींचा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं के होटल मालिक ने कूरियर कंपनी की महिलाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने कहा कि वह उसे घर पर पार्सल देने गई रही थी, लेकन वापस लौटते समय गार्ड ने उनसे कहा कि ‘साहिब आपको अंदर बुला रहे हैं।’ जैसे ही वह घर के अंदर गईं, आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया, अंदर खींचा और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें होटल कारोबारी महिला का गला पकड़कर अपने घर के अंदर ले जाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है।

हालांकि इससे पहले होटल मालिक ने बाकायदा महिला कर्मी का घर से निकलते हुए का वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने कहा था कि वह निर्दोष है। लेकिन अब नई सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया।

होटल मालिक ने हाथ पकड़कर महिला कर्मी को अंदर खींचने की कोशिश की।

होटल मालिक ने हाथ पकड़कर महिला कर्मी को अंदर खींचने की कोशिश की।

पहले जानिए वीडियो में दिख रहा…

वीडियो की शुरुआत में, होटल मालिक कूरियर कंपनी की महिला कर्मी की गर्दन और हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती गेट के पास खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। वहां एक सुरक्षाकर्मी और दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद हैं। महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन वह व्यक्ति उसे धकेलता है। इसके बाद महिला वहां खड़ी नीली रंग की स्कूटी के पास चली जाती है।

महिला वहां से चली जाती है। होटल मालिक और सुरक्षाकर्मी वहीं खड़े रहते हैं। उसके बाद होटल मालिक लड़की के पीछे चले जाता है और वहां पर बहस होती है। इस बीच, एक अन्य महिला जो नीले रंग के सूट में है, गेट के पास आकर खड़ी हो जाती है और बाहर की तरफ देखने लगती है।

कूरियर गर्ल वापस आती है, उसके हाथ में एक सफेद रंग का पार्सल/थैला है। वह गेट के पास खड़ी नीले सूट वाली महिला से बात करने लगती है। तभी होटल मालिक उस पर झपटता है और उसे बहुत तेजी से पीछे की तरफ धकेलता है। धक्का लगने के कारण महिला जमीन पर खड़ी स्कूटी के ऊपर गिर जाती है। काली टी-शर्ट वाला सुरक्षाकर्मी सफेद शर्ट वाले व्यक्ति को पकड़कर पीछे हटाता है, ताकि मामला शांत हो सके।

कूरियर गर्ल हाथ में एक सफेद रंग का पार्सल लिए आती है और वह गेट के पास नीले सूट वाली महिला से बात करने लगती है।

कूरियर गर्ल हाथ में एक सफेद रंग का पार्सल लिए आती है और वह गेट के पास नीले सूट वाली महिला से बात करने लगती है।

मारपीट की घटना सिलसिलेवार पढ़िए…

  • पार्सल गेट पर देकर चली गई थी: मामला जगराओं की हीरा बाग कॉलोनी का है। पीड़िता कर्मजीत कौर ने बताया कि वह पिछले लगभग चार साल से एक निजी कूरियर कंपनी में काम करती हैं और घर-घर जाकर पार्सल डिलीवर करती हैं। 10 जून को वह हीरा बाग की गली नंबर 6 स्थित मनमोहन कत्याल के घर पार्सल देने गई थीं। पार्सल की राशि पहले ही ऑनलाइन जमा हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने पार्सल घर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया था।

  • होटल मालिक ने अंदर बुलाया: महिला का आरोप है कि वापस लौटते समय गार्ड ने उनसे कहा कि ‘साहिब आपको अंदर बुला रहे हैं।’ जैसे ही वह घर के अंदर गईं, आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया, उन्हें खींचा और उसके साथ मारपीट की। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही।

  • पुराने पार्सल को लेकर हुआ विवाद: महिला कर्मी का कहना है कि होटल मालिक ने उसे घर के अंदर बुलाया और एक पिछले पार्सल की बात करने लगा। जिस पर उसने होटल कारोबारी को कहा कि उसका काम सिर्फ डिलीवरी देना है। इसके लिए आप कंपनी के लोगों से बातचीत करें। महिला कर्मी का कहना है कि इसी बात को लेकर होटल मालिक ने उसके साथ बत्तमीजी शुरू कर दी थी।

  • गली में दोबारा गला पकड़ा: पीड़ित महिला कर्मी का कहना है कि जब वो घर से बाहर निकली तो होटल मालिक पीछे से आया और उसने गली में फिर से उसे गले से पकड़ा और घर के अंदर घसीटने की कोशिश करने लगा। महिला ने खुद को बचाया और वहां से निकल गई।

  • एसएसपी को शिकायत दी: महिला का कहना है कि घटना के बाद वह सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इस घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

  • संगीन धाराओं में केस दर्ज: महिला की लिखित शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी होटल मालिक मनमोहन कत्याल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी आत्मा सिंह के अनुसार, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 351(2) और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कारोबारी ने वीडियो जारी कर खुद को बताया था निर्दोष

इससे पहले कारोबारी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि एक छोटी-सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, ताकि उसे बदनाम किया जा सके। उसने कहा कि असल मुद्दा कूरियर के नाम पर हो रही कथित ठगी का है, लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा।

होटल मालिक के अनुसार, कूरियर कंपनी के कर्मचारी कंप्यूटर पर खुद पर्ची बनाकर लोगों से पैसे वसूलते हैं। उसने बताया कि जब कूरियर कर्मी उसके घर आई तो उसने उसे बुलाकर पूछा कि यह कथित ठगी कैसे होती है। इस पर महिला ने उसे अपने मैनेजर से बात करने को कहा। होटल मालिक का दावा कि उसने महिला से कहा कि उससे 500-700 रुपए लिए गए हैं, इसलिए वह उसी से पूछताछ कर रहा है कि यह रकम आगे किसे दी गई। महिला ने जवाब दिया कि उसने पैसे मैनेजर को दिए हैं।

उसने आगे कहा कि जब उसने पूछा कि मैनेजर ने पैसे किसे दिए, तो महिला ने यह बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने महिला से उसका पता, फोन नंबर और अन्य जानकारी मांगी। होटल मालिक का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला घबरा गई और मैनेजर का नाम बताने से भी मना कर दिया। उसके अनुसार, महिला बाद में आराम से उसके घर से बाहर चली गई और कथित ठगी को छिपाने के लिए पुलिस में शिकायत दे दी।

होटल मालिक ने यह भी दावा किया कि महिला ने पुलिस अधिकारियों को उसके खिलाफ गलत जानकारी दी और गलत हरकतों के आरोप लगाए। उसने कहा कि उसके पास घटना से जुड़े सभी सबूत और वीडियो मौजूद हैं तथा उस समय उसका पूरा परिवार भी घर में मौजूद था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!