Tuesday , July 28 2026
Breaking News

मोहाली में नशे की होम डिलीवरी:गांव वालों ने काबू किए 2 युवक, मुक्तसर से देने आए थे चिट्टा; दो साल से चल रहा खेल

मोहाली  , (PNL) : मोहाली में नशे की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है। गांव झंझेड़ी में कार सवार दो युवक नशे की सप्लाई करने आए थे। उन्हें फोन पर ऑर्डर मिला था। जैसे ही इस बात की सूचना गांव वालों को मिली, उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवक पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पिछले 2 साल से कर रहे थे सप्लाई

इस मामले में ग्रामीण अमित खान ने बताया कि ये लोग पिछले दो साल से गांव में नशा सप्लाई कर रहे थे। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। आज जब ये अपनी गाड़ी में नशा सप्लाई करने आए, तो ग्रामीणों ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मौके से काबू युवक।

मौके से काबू युवक।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

मोहाली के खरड़ सदर थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वे नशा कहां से लाते थे। ग्रामीणों के बयानों के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के …

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!