Tuesday , November 3 2026
Breaking News

होशियारपुर में पूर्व मंत्री अरोड़ा के घर ED रेड जारी:दस्तावेज खंगाल रही टीम; मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्ति से जुड़ा मामला

होशियारपुर , (PNL) : पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। होशियारपुर में जोधा मल रोड स्थित उनके आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार तड़के करीब 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के साथ सुरक्षा के लिए CRPF के जवान तैनात हैं।

यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में की जा रही है। एजेंसी ने अरोड़ा के घर को पूरी तरह से घेर रखा है और अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या अंदर से किसी के बाहर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। यह छापेमारी दूसरे दिन भी लगातार जारी है।

बेटे और रियल एस्टेट कारोबारियों पर भी कसता शिकंजा

ED की यह कार्रवाई सिर्फ सुंदर शाम अरोड़ा के घर तक ही सीमित नहीं है। एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच का दायरा काफी बड़ा है। घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है

ED की अलग-अलग टीमों ने पूर्व मंत्री के बेटे प्रतीक अरोड़ा और उनके व्यावसायिक सहयोगियों के ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी है। इनमें मार्बेला ग्रुप और गुलमोहर टाउनशिप ग्रुप जैसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स शामिल हैं। आरोप है कि अवैध रूप से कमाए गए पैसे को रियल एस्टेट और प्रमोटर्स के जरिए ठिकाने लगाया गया है।

जनवरी में भी पड़ी थी रेड

यह पहली बार नहीं है जब सुंदर शाम अरोड़ा जांच एजेंसियों के रडार पर आए हों। इससे पहले 27 जनवरी को भी ED ने आयकर विभाग (Income Tax) के साथ मिलकर अरोड़ा के घर पर छापेमारी की थी। उस दौरान अधिकारियों ने कई घंटों तक घर के अंदर रखे दस्तावेजों को खंगाला था। हालांकि, अभी तक ED की ओर से इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

3 मुख्य बिंदुओं में समझें कार्रवाई का आधार

  • आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग: जांच अधिकारियों के अनुसार, मुख्य कार्रवाई अवैध संपत्ति बनाने और उस पैसे का लेन-देन छिपाने से जुड़ी है।

  • रियल एस्टेट नेटवर्क की जांच: पूर्व मंत्री के बेटे प्रतीक अरोड़ा और उनसे जुड़े बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी कर वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

  • पुराने मामलों से जुड़ाव: सुंदर शाम अरोड़ा का नाम पहले भी पंजाब के बहुचर्चित घोटालों और रिश्वत मामलों में आ चुका है।

अरोड़ा से जुड़े 2 बड़े मामले…

  • 1. मोहाली इंडस्ट्रियल प्लॉट ट्रांसफर का मामला सुंदर शाम अरोड़ा पर पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) के एक इंडस्ट्रियल प्लॉट को नियम तोड़कर रियल एस्टेट कंपनी को ट्रांसफर करने का आरोप लगा था। आरोप था कि 12 प्लॉट वाली औद्योगिक जमीन को नियमों के खिलाफ जाकर 125 प्लॉट में बांटने की मंजूरी दी गई।

  • जनवरी 2023 में किया था केस दर्ज: जनवरी 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में अरोड़ा, एक IAS अधिकारी और अन्य PSIEC अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दिसंबर 2024 में इस मामले से जुड़ी FIR को रद्द कर दिया था।

  • 2. 50 लाख रुपये रिश्वत देने का मामला अक्टूबर 2022 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सुंदर शाम अरोड़ा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने खिलाफ चल रही जांच को दबाने और राहत पाने के लिए विजिलेंस के AIG मनमोहन कुमार को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की थी। विजिलेंस अधिकारी की शिकायत पर जाल बिछाया गया था। अरोड़ा जब रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 लाख रुपये का कैश देने पहुंचे, तो उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका में नगर कीर्तन में हिंसा:2 गुटों में फायरिंग-चाकूबाजी, तलवारें भी चलीं, 2 लोग घायल, संदिग्ध हिरासत में

अमृतसर , (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की 2 घटनाएं …

लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती का सुसाइड:बर्थडे पर मिलने आया तो परिजनों ने गोलियां चलवाईं; भाई बोला- बहन को परेशान करता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में परिजन की तरफ से बॉयफ्रेंड पर गोलियां चलाने से नाराज …

लुधियाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत:पूछताछ करते वक्त थाने में तबीयत बिगड़ी; गुरुद्वारे पर फायरिंग केस में अरेस्ट किया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह …

संगरूर में 25 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:रेड नहीं करने के बदले मांगी रकम, 30 हजार मांगे, 25 हजार में सौदा तय

संगरूर , (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में थाना दिड़बा में तैनात …

माड़ी मेघा के खेतों में मिला ड्रोन से गिराया पैकेट:पुलिस-BSF टीम ने 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए

तरनतारन , (PNL) : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव माड़ी मेघा के खेतों से खालड़ा …

जालंधर के युवा गोल्फ खिलाड़ी युवराज भाटिया ने जीता गवर्नर्स कप 2026 का खिताब, स्कूल का नाम किया रोशन

जालंधर, (PNL) : शहर के होनहार युवा गोल्फ खिलाड़ी युवराज भाटिया ने प्रतिष्ठित गवर्नर्स कप …

कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकाने पर ED की छापेमारी, CRPF के जवान भी तैनात

होशियारपुर , (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व …

फोन नहीं लगा, लेकिन iPhone ने हादसे की खबर मां तक पहुंचाई; क्रैश डिटेक्शन फीचर से कैसे मिला पहला अलर्ट?

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में रैपर हनी सिंह …

मैं कोई पंडित नहीं हूं’, NDA में शामिल होने के सवाल पर बोले सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक …

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

न्यूज डेस्क, (PNL) : फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया …

अमृतसर में अधिकारियों के भरोसे टला किसानों का प्रदर्शन:अफसरों ने मांगी मंडियों की सूची, किसान बोले-खरीद नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सरकारी खरीद मंडियां बंद होने के विरोध में भारतीय किसान …

जालंधर में आज भारत-दक्षिण कोरिया के बीच महामुकाबला:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे 3 मैच; चीन-बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी सोमवार का दिन बेहद रोमांचक …

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ …

नूरमहल में तस्करों का मीडिया कर्मी पर हमला, टांग तोड़ी:हाथ-सिर पर लगी चोटें; स्कूटी तोड़ी-मोबाइल जलाया, FIR दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में नशा तस्करों ने मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला …

लुधियाना में अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता बोले-फैक्ट्री मालिक ने किया प्रताड़ित

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!