Monday , August 10 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान जालंधर में पासिंग आउट परेड में हुए शामिल, 2999 कांस्टेबल ने दी सलामी

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को जालंधर पीएपी पहुंचे और पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस दौरान मान ने शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

सीएम मान ने कहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, उम्मीद परेड है। पंजाब में सिर्फ राजनीतिक रैलियां रह गई थी। असल में रंगले पंजाब का रंग यह है कि पंजाब में नियुक्ति पत्र इन्वेस्टमेंट समिट हो रहे हैं। यह रंगले पंजाब का रंग है। आज लड़कियों के मां-बाप खुश होंगे कि हमारी बेटियां इतनी सख्त ट्रेनिंग कर चुकी हैं। 560 सब इंस्पेक्टरों को नौकरी मिली तो गांवों में ढोल बजे थे। हर साल पुलिस को अपडेट करेंगे। हर दिसंबर में नियुक्ति पत्र मिलेंगे।

सीएम ने कहा कि हम एआई में पुलिसिंग ला रहे हैं। गूगल हमारे संपर्क मैं हैं। हम पुलिस को नंबर वन बनाएंगे। मान ने कहा कि अब नियुक्ति पत्र बांटने का वक्त है। नीयत साफ होती है तो रब साथ देता है। अब काफी इंतजार हो गया, अब फल खाने का वक्त है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!