Sunday , November 1 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान की तरफ से पंजाब पुलिस और पी.एफ.टी.ए.ए. द्वारा करवाए गए अपनी किस्म के पहले सांस्कृतिक समागम गुलदस्ता- 2023 का उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहाँ पुलिस कर्मचारियों के परिवारों की भलाई के लिए पंजाब पुलिस द्वारा पंजाबी फि़ल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन (पी.एफ.टी.ए.ए.) के सहयोग से करवाए गए अपनी किस्म के पहले सांस्कृतिक समागम गुलदस्ता- 2023 का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अहम पहल का उद्देश्य पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों की भलाई को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाते हैं और यह समागम इन बहादुर जवानों के परिवारों को समर्पित है। भगवंत सिंह मान ने पी.ए.पी. ग्राउंड में इस समागम का आयोजन करने के लिए सहयोग देने के लिए पी.एफ.टी.ए.ए. का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रति निस्वार्थ सेवा की बात करें तो पंजाब पुलिस की शानदार विरासत है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ती है, क्योंकि पुलिस की ड्यूटी करने वाला व्यक्ति अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस समागम का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को एकत्र कर मिलकर बैठने और समागम का आनंद उठाने का अवसर प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि राज्य के तीन करोड़ से अधिक लोगों के लिए आराम की नींद को सुनिश्चत बनाने के लिए 80,000 पुलिस कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब से उन्होंने पर संभाला है, उनकी सरकार पुलिस फोर्स के नवीनीकरण की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस फोर्स के वैज्ञानिक रास्ते पर आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी मुम्बई में इस तरह का समागम करवाया जा रहा था, जिसमें बॉलीवुड के कलाकार हिस्सा लेते थे। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने पुलिस बल की भलाई को सुनिश्चित बनाने के लिए यह पहल की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के प्रमुख होने के नाते उनकी सरकार किसानों, व्यापारियों, कमज़ोर वर्गों, कर्मचारियों और पुलिस बल समेत समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस बात की ख़ुशी जाहिर की कि इस समागम में पुलिस कर्मचारियों के सगे-संबंधियों और यहाँ तक कि पुलिस कर्मचारियों ने भी शमूलियत की। उन्होंने कहा कि यह रंगला पंजाब सृजन करने की दिशा में एक ओर कदम है जहाँ समाज का हर वर्ग खुशहाली, शांति और तरक्की के रास्ते पर चलेगा। भगवंत सिंह मान ने पुलिस बल को बधाई देते हुए आशा अभिव्यक्त की कि आने वाले समय में इस समागम में फिल्मी सितारे भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में सीनियर पुलिस कप्तान के तौर पर महिला अधिकारी तैनात हैं और 10 से अधिक जिलों में महिला डिप्टी कमिश्नर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की भलाई के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सार्थक निष्कर्ष सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में 1450 और पुलिस कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर का हिस्सेदार बनाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस में 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती जि़ला स्तर पर फोर्स के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाएगी और राज्य में अमन- कानून को बरकरार रखने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसने में भी सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ अति-आधुनिक सैंटर खोले जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह सैंटर नौजवानों को यू.पी.एस.सी. की परीक्षा पास करने और राज्य एवं देश में नामवर पद हासिल करने के लिए मानक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य नौजवानों को उच्च पदों के लिए तैयार करना है, जिससे वह देश की सेवा कर सकें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को एक्स ग्रेशिया ग्रांट के चैक सौंपे। उन्होंने पी.एफ.टी.ए.ए. के सदस्यों का सम्मान भी किया और ए.डी.जी.पी.एम.एफ. फारूकी द्वारा लिखे और प्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम द्वारा गाया गीत ‘अरदास’ जारी किया। इससे पहले डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य आदरणियों का समागम में स्वागत किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!