Friday , September 11 2026
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को इस देश से भारत लाई पुलिस, लॉरेंस का भांजा है सचिन

नई दिल्ली, (PNL) : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेस बिश्नोई के भांजे गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को जांच एजेंसी आजरबैजान से भारत ले आई है. सचिन को अजरबैजान से लाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अजरबैजान पहुंची थी.

बता दें कि सचिन बिश्नोई, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन पहले दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर फरार हो गया था. अब सचिन के भारत आने पर कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को हाल ही में अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था. सचिन ने भारत में रहकर ही मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग की और फिर दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था.

अजरबैजान लेने पहुंची थी स्पेशल टीम

NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के ही प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात से भारत निर्वासन के बाद गिरफ्तार किया था. बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के अलावा निर्दोष लोगों और व्यापारियों की टारगेट किलिंग में शामिल था. स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट में एक ACP, 2 इंस्पेक्टर समेत करीब 4 अधिकारियों की टीम अजरबैजान निकली थी.

मूसेवाला को सरेआम मारी गईं थी गोलियां

बता दें कि 29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी. उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं. उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं. ये शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के थे. हत्याकांड कितना भयावह था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम में सिद्धू के शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले थे. यानी हत्यारे किसी भी कीमत पर मूसेवाला को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!