Friday , September 11 2026
Breaking News

सिद्धू की पत्नी का सीएम भगवंत मान को जवाब, बोली-नवजोत के पिता की सिर्फ एक शादी हुई थी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा-“सीएम भगवंत मान जी मुझे नहीं लगता कि नवजोत ने आपके निजी जीवन के बारे में गंभीरता से टिप्पणी की है क्योंकि हमें इसके बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है. लेकिन आपके पास कुछ तथ्य गलत हैं. नवजोत सिद्धू के पिता, श्री भगवंत सिंह सिद्धू (एडवोकेट जनरल पंजाब) ने केवल एक ही शादी की थी.”

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने CM मान पर निजी हमला करते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी बदलाव करने की बात करती थी पर सिवाए घरवाली के अलावा इसने कुछ नहीं बदला.”पंजाब की ‘आप’ सरकार के कई नेताओं ने हाल ही में शादियां की हैं और ऐसे में राजनीति इस स्तर पर आ गई है कि एक-दूसरे की निजी जिंदगी पर भी टिपण्णियां की जा रही हैं. हाल ही में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी को लेकर टिप्पणी की थी और सीएम मान ने सिद्धू के बयान पर पलटवार किया था.

पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री कहा, “मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आप भी अपने पिता की दूसरी पत्नी की संतान हैं और अगर आपके पिता भी बदलाव ना करते तो आप भी पैदा न हुए होते।” बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा यह बयान मोहाली के खरड़ में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!